फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: कर्नाटक में कोविड-19 के 13800 नए मामले, 365 लोगों की मौत

Sun, 06 Jun 2021 01:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Jun 2021 01:04 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि पीक निकलने के बाद अब दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 1.20 लाख नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इसी दौरान 3380 मरीजों ने जान गंवाई। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब देश के 377 जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से भी कम हो गई है। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कुछ राज्य अभी भी पाबंदियां लगाए हुए हैं। हालांकि कोरोना से रिकवरी की राष्ट्रीय दर 93 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। तमिलनाडु में 14 जून तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्य यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates Corona Cases India Covid 19 Vaccination Unlock Lockdown Curfew News Updates in Hindi
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

01:03 AM, 06-Jun-2021

कर्नाटक में कोविड-19 के 13800 नए मामले, 365 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 13,800 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,83,314 हो गई। वहीं 365 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,260 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में 2,68,275 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 23,83,758 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में बेंगलुरु शहर जिले से सबसे ज्यादा 2,686 नए मामले सामने आए और 206 और मरीजों की मौत हो गई।

विभाग ने बताया कि अब तक 3.04 करोड़ नमूनों की जाँच हो चुकी है और अभी संक्रमण दर 9.69 फीसदी है जबकि मृत्य दर 2.64 फीसदी है।

01:00 AM, 06-Jun-2021

बिहार में 1007 नए मामले सामने आए, 21 मरीजों की मौत

बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,007 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 21 और मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में महामारी के हालात में स्थिरता आई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गई है जबकि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 7,12,197 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6,97,229 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक कुल 5,340 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,627 रह गई है जबकि अप्रैल में यह संख्या करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई थी। मई के मध्य से अबतक राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर में करीब 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए पांच मई से ही लॉकडाउन एवं पाबंदियां लागू हैं। वहीं टीकाकरण की बात करें तो बिहार में अबतक 1.10 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
11:07 PM, 05-Jun-2021

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,070 मामले

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,070 मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,762 लोग स्वस्थ भी हुए। 

 
11:03 PM, 05-Jun-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 996 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 996 नए मामले सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,004 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
09:14 PM, 05-Jun-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 718 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 718 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2,225 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
09:11 PM, 05-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13800 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,800 नए मामले सामने आए हैं और 365 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 25,346 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 05-Jun-2021

गोवा में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

गोवा में सरकार ने 14 जून की सुबह 7 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को अनुमति जारी रहेगी।

 
07:59 PM, 05-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13659 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,659 नए मामले सामने आए हैं और 300 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 21,776 लोग स्वस्थ भी हो गए।




 
07:35 PM, 05-Jun-2021

हिमाचल प्रदेश में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 14 जून सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है।


 
06:23 PM, 05-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17328 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,328 नए मामले सामने आए हैं और 209 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 24,003 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed