Coronavirus India: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8912 मामले, 257 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब पहले के मुकाबले कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा चुकी है और पिछले चार दिनों से कोरोना के दैनिक मामले लगातार 70,000 से कम आ रहे हैं। इसी बीच कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब कम हुआ है। 58 दिनों के बाद पहली बार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा दो हजार से कम दर्ज किया गया है। केरल में कोरोना के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60753 दैनिक मामले सामने आए और 1647 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। असम में अगले 10 दिनों में सभी सरकारी कर्मचारियों को लगवानी होगी कोरोना की वैक्सीन। डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र का कोरोना से निधन हो गया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
पंजाब में कोविड-19 के 600 नए मामले, 31 की मौत, चंडीगढ़ में 23 मामले
पंजाब में कोविड-19 के 600 नए मामले आए तथा 31 और लोगों की मौत हो गयी। वहीं, चंडीगढ़ में 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8077 हो गयी है जो एक दिन पहले 8829 थी। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना से मौत के मामले आए। बठिंडा से संक्रमण के 95, जालंधर से 55 और फाजिल्का से 48 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण दर 1.14 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,91,762 और मृतक संख्या 15,802 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 1315 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने से अब तक 5,67,883 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,03,56,036 नमूनों की जांच हो चुकी है।
जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 521 नए मामले
जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 4,238 पहुंच हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के 521 नये मामले सामने आएं हैं और अब तक कुल 3,11,209 लोग संक्रमित हुए हैं।
श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 117 नये मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में अभी 9,414 मरीज उपचाराधीन हैं।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8912 नए मामले
Maharashtra reports 8912 new COVID cases, 10,373 patient discharges, and 257 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) June 19, 2021
Active cases: 1,32,597
Total discharges: 57,10,356
Death toll: 1,17,356 pic.twitter.com/4yJyJzh7wD
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,183 नए मामले
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,183 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 18,232 लोग स्वस्थ भी हो गए।
Tamil Nadu reports 8183 new #COVID19 cases, 18,232 recoveries & 180 deaths in the last 24 hours; active cases at 78,780 pic.twitter.com/FfPiYKXsOQ
— ANI (@ANI) June 19, 2021
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 135 नए मामले
Delhi reports 135 new COVID cases (positivity rate - 0.18%), 201 patient recoveries, and 7 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) June 19, 2021
Active cases: 2,372
Total recoveries: 14,04,889
Death toll: 24,907 pic.twitter.com/VDw1W9Pvgp