फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus India: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8912 मामले, 257 लोगों की मौत

Sun, 20 Jun 2021 12:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Jun 2021 12:49 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब पहले के मुकाबले कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा चुकी है और पिछले चार दिनों से कोरोना के दैनिक मामले लगातार 70,000 से कम आ रहे हैं। इसी बीच कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब कम हुआ है। 58 दिनों के बाद पहली बार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा दो हजार से कम दर्ज किया गया है। केरल में कोरोना के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60753 दैनिक मामले सामने आए और 1647 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। असम में अगले 10 दिनों में सभी सरकारी कर्मचारियों को लगवानी होगी कोरोना की वैक्सीन। डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र का कोरोना से निधन हो गया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
covid 19 coronavirus cases in india latest news update today on june 19th 2021 vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:17 AM, 20-Jun-2021

पंजाब में कोविड-19 के 600 नए मामले, 31 की मौत, चंडीगढ़ में 23 मामले

पंजाब में कोविड-19 के 600 नए मामले आए तथा 31 और लोगों की मौत हो गयी। वहीं, चंडीगढ़ में 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8077 हो गयी है जो एक दिन पहले 8829 थी। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना से मौत के मामले आए। बठिंडा से संक्रमण के 95, जालंधर से 55 और फाजिल्का से 48 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण दर 1.14 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,91,762 और मृतक संख्या 15,802 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 1315 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने से अब तक 5,67,883 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,03,56,036 नमूनों की जांच हो चुकी है।

12:08 AM, 20-Jun-2021

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 521 नए मामले

जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 4,238 पहुंच हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के 521 नये मामले सामने आएं हैं और अब तक कुल 3,11,209 लोग संक्रमित हुए हैं।

श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 117 नये मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में अभी 9,414 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
09:39 PM, 19-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8912 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,912 नए मामले सामने आए हैं और 257 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,373 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
09:02 PM, 19-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,183 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,183 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 18,232 लोग स्वस्थ भी हो गए।



 
06:11 PM, 19-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 135 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 201 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
04:10 PM, 19-Jun-2021

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 51 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वक्त प्रदेश में रिकवरी दर 98.4 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 51 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कल 2,73,426 कोविड टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। अब तक प्रदेश में कुल 5,50,00,515 कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:05 PM, 19-Jun-2021

अल्पसंख्यक मंत्रालय 21 जून से चलाएगा टीकाकरण जागरुकता अभियान  

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय 21 जून से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरुकता फैलाने और 'कुछ निहित स्वार्थों' द्वारा फैलाई जा रही आशंकाओं को दूर करने के लिए एक अभियान चलाएगा।
03:28 PM, 19-Jun-2021

तेलंगाना में रविवार से खत्म होगा लॉकडाउन

कोरोना के घटते मामले को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने रविवार से लॉकडाउन को समाप्त करने की घोषणा की है।
02:58 PM, 19-Jun-2021

फर्जी टीकाकरण की खबरें चिंताजनक, कड़ी सजा का प्रावधान करे केंद्र- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुंबई में फर्जी कोरोना बचाव टीकाकरण की खबरों को चिंताजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे अपराधियों के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान करना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाने की खबरें चिंताजनक हैं। पहले कई जगहों से नकली रेमडिसिविर लगाने की खबरें आईं थीं। ऐसे गिरोह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। केन्द्र सरकार अविलंब अध्यादेश लाकर ऐसे अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान करे।'
02:46 PM, 19-Jun-2021

नोएडा: 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए जबकि 26 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोग की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 मरीज पाए गए है जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 63,022 हो गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed