फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना वायरस से निधन

Tue, 01 Jun 2021 12:40 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Jun 2021 12:40 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3128 के करीब मरीजों की मौत हुई है। इधर पंजाब के लुधियाना में सब्जी बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus India Live Updates corona Vaccination Lockdown Curfew and Black Fungus News as on 31st may 2021
corona virus in India (file photo) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:54 PM, 31-May-2021

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना वायरस से निधन। भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती थे। 

 
11:20 PM, 31-May-2021

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1156 नए मामले, 44 मरीजों की मौत

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1156 नए मामले सामने आए और 44 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई जबकि ब्लैक फंगस से पीडित दो मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 329494 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 205 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 173, नैनीताल में 161 और हरिद्वार में 105 मामले सामने आए।

इसके अलावा, 44 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक कुल 6452 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 28371 हैं जबकि 288928 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
10:28 PM, 31-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,077 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,077 नए मामले सामने आए हैं और 184 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 33 हजार लोग स्वस्थ भी हुए।

 
09:20 PM, 31-May-2021

मुंबई में ऑड-ईवन के तहत खुल सकेंगी गैर-जरूरी दुकानें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले कम होने के बाद से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महानगर में सभी गैर-आवश्यक दुकानें 5 दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक, सम-विषम नियम का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो सकती हैं और सप्ताहांत पर बंद रहेंगी।
08:18 PM, 31-May-2021

वैक्सीन को लेकर केरल के मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र

केरल के मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र) के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर केंद्र से राज्यों के लिए आवश्यक टीकों की खरीद और निशुल्क वितरण की मांग करने का आग्रह किया।  
06:57 PM, 31-May-2021

देश में जून तक वैक्सीन की 12 करोड़ खुराक होंगी उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण की गति को और तेज करने के लिए जून 2021 में टीकों की कुल उपलब्धता में और वृद्धि होगी। जून 2021 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगभग 12 करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी, जिससे वे टीकाकरण संख्या बढ़ाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 31-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12300 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12300 नए मामले सामने आए हैं और 174 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 28,867 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
05:38 PM, 31-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 648 मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 648 मामले सामने आए हैं वहीं 86 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1622 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
04:53 PM, 31-May-2021

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11000 मामले

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11000 मामले सामने आए हैं वहीं मृत्यु दर घटकर 0.56 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर भी घटकर 18-19 फीसदी हो गई।


 
03:44 PM, 31-May-2021

आंध्र प्रदेश में 10 जून तक के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू

आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए लागू कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed