Corona Update: महाराष्ट्र में 6017 नए मामले आए, 22 फरवरी के बाद सबसे कम
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रविवार रात दो करोड़ पार पहुंच गया, जो देश में कुल संक्रमितों की संख्या के दो तिहाई से अधिक है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
महाराष्ट्र में 6017 नए मामले
महाराष्ट्र में सोमवार को 6,017 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जो 22 फरवरी के बाद सबसे कम है। इन नए मामलों के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 62,20,207 तक पहुंच गए, जबकि 66 मरीजों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,27,097 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा।
कोविड-19 से हुई नई मौतें पिछले एक सप्ताह में सबसे कम हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 13,051 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 59,93,401 हो गई।
राज्य में अब 96,375 कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.35 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हिंगोली, वर्धा और भंडारा जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं पाया गया।
गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले
गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।विभाग ने बताया कि इसके अलावा, दिन में 74 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 8,13,998 हो गई।
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: 100 से अधिक देशों में फैला डेल्टा वेरिएंट
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप 100 से अधिक देशों में फैल गया है। जिस तरह से यह फैल रहा है ऐसे में ये जल्द ही विश्व स्तर पर फैलने वाला सबसे प्रमुख कोविड-19 स्ट्रेन बन जाएगा। चिंता की बात यह है कि कोरोना के सभी स्वरूपों में डेल्टा स्वरूप सबसे तेजी से फैलता है।
मंगलवार को ग्रेटर मुंबई नगर के 58 केंद्र पर ही होगा टीकाकरण
Maharashtra: Municipal Corporation of Greater Mumbai says anti-COVID vaccination will take place at only 58 out of 309 selected vaccination centers in Mumbai, due to a limited stock of vaccines tomorrow
— ANI (@ANI) July 19, 2021
केरल में जीका वायरस के दो और मामले
Two more cases of Zika virus have been confirmed in Kerala, taking the total number of cases in the state to 37. Out of this, seven patients are undergoing treatment: Kerala Health Minister Veena George
— ANI (@ANI) July 19, 2021
(File photo) pic.twitter.com/10Hr82D7v3
कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या 41 करोड़ के पार
India administered 47.77 lakh COVID vaccine doses on the 185th day of vaccination today, taking cumulative vaccine coverage to more than 41 crores. Over 13.24 crore doses administered in 18-44 age group: Union Health Ministry
— ANI (@ANI) July 19, 2021
(file photo) pic.twitter.com/0J0YplJgmb
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1291 नए मामले
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1291 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,015 लोग स्वस्थ भी हो गए।
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1628 नए मामले
Andhra Pradesh reports 1,628 fresh #COVID cases, 2,744 recoveries, and 22 deaths in the past 24 hours.
— ANI (@ANI) July 19, 2021
Active cases: 23,570
Total recoveries: 19,05,000
Death toll: 13,154 pic.twitter.com/1D47b64DKO
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले
Delhi reports 36 new COVID cases, 58 recoveries, and three deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) July 19, 2021
Active cases: 567
Total recoveries: 14,09,968
Death toll: 25,030 pic.twitter.com/l912k6Mkf7