फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: केरल में कोरोना के 13550 नए मामले, 104 लोगों की मौत

Tue, 29 Jun 2021 09:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Jun 2021 09:52 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी लोगों और जानकारों को सता रहा है। अब कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट स्वास्थ्य जानकारों के लिए नया चिंता का विषय बन गया है। दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए अब कई राज्यों में लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से जिम और योग संस्थान तक खुल गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को आने की अनुमति मिल गई है। देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आ गए हैं। बीते 24 घंटे में 37,566 मामले सामने आए हैं और 907 मरीजों की जान गई। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
coronavirus delta plus variant cases live updates today in india latest news update on june 29th 2021
केरल में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

07:51 PM, 29-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 101 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 101 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 119 लोग स्वस्थ हो गए।
06:27 PM, 29-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13550 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,550 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,283 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
विज्ञापन
04:55 PM, 29-Jun-2021

देश में डेल्टा प्लस के कुल 51 मामले

 नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में डेल्टा प्लस के कुल 51 मामले सामने आए हैं और 12 राज्य इससे प्रभावित हुए हैं।
04:21 PM, 29-Jun-2021

27.27 करोड़ लोगों ने ली वैक्सीन की पहली खुराक

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुल 27.27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक और 5.84 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है।  
04:18 PM, 29-Jun-2021

देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन जिलों में रोज 100 से ज्यादा नए केस आ रहे थे, जहां 4 मई के हफ्ते में ऐसे जिले 531 थे, वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गई और अब 111 जिले ही ऐसे हैं जहां रोज 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।
04:14 PM, 29-Jun-2021

कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी गिरावट हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार कमी हो रही है। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि देश में रिकवरी दर 96.9 फीसदी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:06 PM, 29-Jun-2021

पंजाब में 10 जुलाई तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध

कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने के साथ, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को 10 जुलाई तक कोरोना प्रतिबंधों को बढ़ाने का आदेश दिया, जिसमें 1 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता पर बार, पब को खोलने सहित कुछ और छूट शामिल हैं। 
03:13 PM, 29-Jun-2021

कोलकाता: फर्जी वैक्सीन मामले की जांच सीबीआई करेगी या नहीं, कल होगा फैसला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीन के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। कल इस मामले पर सुनवाई की जाएगी।
 
02:55 PM, 29-Jun-2021

छत्तीसगढ़: कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट पर स्वास्थ्य मंत्री टीएन सिंह को बताया मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में जांजगिर-चांपा कस्बे में लोगों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी किए गए। इन प्रमाण पत्रों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया और पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी फोटो लगी मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा इसे संज्ञान में लिया गया है और इस पर कार्रवाई होगी।
 
02:22 PM, 29-Jun-2021

सतर्कता बरतनी है और लापरवाही नहीं करनी है- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 33 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और आज काफी दिनों के बाद देश में कोरोना के 40,000 से कम नए मामले आए हैं। हमें पूरी सतर्कता बरतनी है,कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। जितनी जल्दी हम वैक्सीन लेंगे और कोरोना नियमों का पालन करेंगे उतना ही हम सुरक्षित रहेंगे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed