फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में मिले 10107 नए मरीज, 10567 ठीक हुए, 237 की मौत

Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी है। हालांकि राष्ट्रीय संक्रमण दर पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा कम हो गई है लेकिन देश में कोरोना की वजह से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर भी सुधरकर 90 फीसदी के ऊपर है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 62,224 नए मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 2,542 मरीजों ने जान गंवाई है। टीकाकरण नीति को लेकर कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। देश में कोरोना से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
corona cases live updates as on june 16 2021 corona pandemic black fungus vaccination covid 19
मुंबई में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:47 AM, 17-Jun-2021

छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के और 573 मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 573 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक कुल 9,88,745 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। राज्य में बुधवार को 227 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 925 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और 12 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 573 नये मामलों में से रायपुर जिले से 20, दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से सात, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 26, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से छह, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर चांपा से 23, मुंगेली से आठ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 20, कोरिया से 14, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 30, जशपुर से 44, बस्तर से 47, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 50, कांकेर से 11, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 47 और अन्य राज्य से एक मामला है।

10:43 PM, 16-Jun-2021

असम: 3386 नए मामले, 4881 ठीक हुए

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3386 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में 4881 मरीज ठीक हुए और 36 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में कोविड के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 38,306 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
10:35 PM, 16-Jun-2021

नोएडा और गाजियाबाद में ठीक होने की दर करीब 99 फीसदी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 के छह और गाजियाबाद में 17 नए मरीज मिले। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोनों जिलों में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 99 फीसदी है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण की कुल संख्या 62,979 और गाजियाबाद में 55,468 तक पहुंच गयी। दोनों में से किसी भी जिले में कोरोना वायरस के कारण कोई मौत होने की खबर नहीं है।
10:21 PM, 16-Jun-2021

कुंभ में फर्जी कोरोना जांच मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश

उत्तराखंड सरकार ने महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच में गड़बड़ी के मामले में हरिद्वार जिला प्रशासन को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि जारी आदेश में दिल्ली और हरियाणा की लैब के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है, जिन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान पांच जगहों पर जांच की थी।
10:02 PM, 16-Jun-2021

पंजाब: 688 नए मामले, 1383 ठीक हुए

पंजाब में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 688 नए मामले सामने आए, 1383 संक्रमित ठीक हुए और 46 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या अब 10,046 हो गई है।
09:40 PM, 16-Jun-2021

महाराष्ट्र: 10107 नए मामले, 237 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,107 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में राज्य में 10,567 लोग इस बीमारी से ठीक हुए तो 237 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 59 लाख 34 हजार 880 हो गई है। वहीं, एक लाख 36 हजार 661 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 16-Jun-2021

कर्नाटक: 7345 नए मामले, 148 की मौत

कर्नाटक में आज कोविड-19 के 7345 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में 17,913 मरीज ठीक हुए तो 148 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब एक लाख 51 हजार 566 पर पहुंच गया है।
07:51 PM, 16-Jun-2021

तमिलनाडु: 10448 नए मामले, 21058 ठीक हुए

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,448 नए मामले सामने आए। इसके अलावा इसी अवधि में प्रदेश में 21,058 मरीज ठीक हुए वहीं 270 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 14 हजार 335 हो गई है।
07:40 PM, 16-Jun-2021

हिमाचल में 210 नए मामले, 523 ठीक हुए

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए, 523 मरीज ठीक हुए और चार संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या एक लाख 99 हजार 407 हो गई है। इनमें से एक लाख 92 हजार 256 ठीक हो चुके हैं और 3398 की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 3733 है।
07:34 PM, 16-Jun-2021

मुंबई: 830 नए मामले, 1300 ठीक हुए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 830 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 1300 लोग ठीक हुए और 11 संक्रमितों की मौत हो गई। शहर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 14,907 हो गई है। वहीं, अब तक यहां इस बीमारी के चलते 15,227 लोगों की जान जा चुकी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed