Corona Live: बीते 24 घंटों में कोरोना से 1200 से अधिक लोगों की मौत, 71365 नए मरीज, संक्रमण दर में गिरावट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:18 PM IST
खास बातें
देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बुजुर्गों के साथ व्यस्कों, किशोरों एवं गर्भवती महिलाओं में भी टीकाकरण करवाने के लिए जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए अब तक पांच करोड़ किशोर-किशोरियों को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है वहीं 28 लाख गर्भवती महिलाओं ने भी टीकाकरण करवा लिया है जिनमें से 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दे दी गई है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई