Congress Protest Live: राहुल-प्रियंका गांधी को रिहा किया गया, पुलिस ने कहा- मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे
{"_id":"62ec8798b40402558850e771","slug":"congress-protest-live-updates-protest-against-inflation-and-unemployment-rahul-gandhi-press-conference-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Congress Protest Live: राहुल-प्रियंका गांधी को रिहा किया गया, पुलिस ने कहा- मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 05 Aug 2022 09:03 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:03 PM IST
खास बातें
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो गए। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं।यहां पढ़ें हर अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:10 PM, 05-Aug-2022
सचिन पायलट ने साधा निशाना
नेता सचिन पायलट ने कहा कि नेताओं को दिनभर बंद रखा गया, हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं। सरकार से महंगाई का जवाब चाहते हैं। सरकार की जवाबदेही तय कर, उन्हें कठघरे में खड़ा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों को हिरासत में लिया गया यह अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताओं को दिनभर बंद रखा गया, हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं। सरकार से महंगाई का जवाब चाहते हैं। सरकार की जवाबदेही तय कर, उन्हें कठघरे में खड़ा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों को हिरासत में लिया गया यह अच्छा संकेत नहीं है।07:00 PM, 05-Aug-2022
हिरासत से रिहा किए गए कांग्रेस नेता
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस समर्थकों ने आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत भी आदेश लागू हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की, उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 65 दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 65 सांसदों सहित कुल 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। सांसदों/विधायकों की नजरबंदी की सूचना संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जा रही है। हालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
06:09 PM, 05-Aug-2022
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
सड़क जारी संग्राम के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार यानी 08 अगस्त तक के लिए स्थगित हुई।06:04 PM, 05-Aug-2022
नई संसद के बजाय पुलिस लाइन बनाए सरकार: हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हम संसद में बेरोजगारी पर चर्चा करना चाहते हैं और सरकार से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और अग्निपथ योजना को वापस लेने की अपील करना चाहते हैं। अगर वे हमें चर्चा नहीं करने देंगे तो हम सड़कों पर आ जाएंगे। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप पीएस में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संसद के कामकाज के दौरान सांसदों को हिरासत में लेना चाहते हैं तो संसद भवन में ईडी कार्यालय बनाने के साथ-साथ केंद्र को नई संसद के बजाय पुलिस लाइन बनानी चाहिए।05:40 PM, 05-Aug-2022
किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन पहुंचे बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बघेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिन्हें न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप पीएस में हिरासत में लिया गया है।#WATCH दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। pic.twitter.com/lPI6CinUbI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
05:32 PM, 05-Aug-2022
आलाकमान तय करेगी रणनीति: हेमा
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी जो प्रदर्शन कर रही है उस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी। हमारी सरकार, मोदी जी और अमित शाह जी तय करेंगे की क्या करना है। कांग्रेस का उद्देश्य है कि वे सदन नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 05-Aug-2022
गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 60 साल सत्ता में रही और आजादी के बाद हिटलर की ऐसी भूमिका निभाई कि लोकतंत्र की हत्या कर दी, देश में इमरजेंसी लगा दी। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र के हत्यारे के रूप में इतिहास में जो काला अध्याय लिखा है इससे बड़ा हिटलर और कौन हो सकता है।05:15 PM, 05-Aug-2022
पार्टी ने महंगाई पर चर्चा मांगी तो वे मौजूद नहीं थे: मेघवाल
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मानसून सत्र में राहुल गांधी जी गंभीर नहीं हैं। उनकी पार्टी ने महंगाई पर चर्चा मांगी तो वे मौजूद नहीं थे और प्रेस वार्ता में मंहगाई की बातें करते हैं। GST की बैठक में वे विरोध नहीं करते और प्रेस वार्ता में विरोध करते हैं।05:04 PM, 05-Aug-2022
महंगाई तो बहाना, ED निशाना है: भाजपा
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है।04:44 PM, 05-Aug-2022