फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News in Hindi Live: केरल हाईकोर्ट ने खारिज की चुनावी नतीजों के दिन लॉकडाउन लगाने वाली याचिका

Tue, 27 Apr 2021 08:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 27 Apr 2021 08:45 PM IST
खास बातें

तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ लगे दुष्कर्म के आरोप पर गोवा की एक सत्र अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी। इधर ब्रिटेन के एक कॉलेज में गोलीबारी की घटना है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 31 मई तक हवाई यात्राओं का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। देश दुनिया की हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें...
 

विज्ञापन
Breaking News in Hindi Live News Updates 27 April 2021
केरल हाईकोर्ट

लाइव अपडेट

08:44 PM, 27-Apr-2021

कोलकाता पुलिस ने 75 लाख नकद के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने 75 लाख नकद के साथ पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी है।
02:59 PM, 27-Apr-2021

चुनाव परिणाम के दिन लॉकडाउन लगाने वाली याचिका केरल हाईकोर्ट ने की खारिज

केरल हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम के दिन यानी दो मई को लॉकडाउन लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग और राज्य सरकार की ओर से किए गए इंतजाम काफी हैं और लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि चुनाव आयोग और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
 
विज्ञापन
12:37 PM, 27-Apr-2021

चुनाव आयोग के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

चुनाव आयोग के परिणामों के बाद विजय जुलूस पर लगाई रोक के फैसले का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग द्वारा परिणामों के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध के फ़ैसले का स्वागत करती है।मैंने भाजपा की सभी राज्य इकाइयों को इस निर्णय का पालन करने का निर्देश दिया है। हमारा हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इस संकट की घड़ी में आम जन की सेवा में निरंतर लगा रहेगा।
 
10:42 AM, 27-Apr-2021

चुनाव आयोग ने दो मई या उसके बाद विजय जुलूस आयोजित करने पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने दो मई और उसके बाद किसी भी तरह के विजय जुलूसों को आयोजित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि दो मई को पांच राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आएंगे।
 
09:48 AM, 27-Apr-2021

एस्ट्राजेनेका और फाइजर वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ कैथरीन ताई ने की बैठक

संयुक्त राष्ट्र व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने एस्ट्राजेनेका और फाइजर वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। वहीं कैथरीन ताई ने भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 
09:25 AM, 27-Apr-2021

कैलिफोर्निया से अमेरिका के जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण

कैलिफोर्निया से अमेरिका के एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। वैंडेनबर्ग वायु सेना अड्डे से यूनाइटेड लॉन्च अलायंस डेल्टा IV हेवी रॉकेट के जरिए एनआरओएल-82 उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के दूसरे चरण के पूरा होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और उपग्रह पर सुरक्षात्मक कवर लगाया गया था। बाद में नेशनल रिकोनेसंस ऑफिस (एनआरओ) के अनुरोध पर वीडियोग्राफी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 AM, 27-Apr-2021

31 मई तक नहीं बढ़ेगा हवाई किराया

हवाई यात्रा को लेकर एक राहत की खबर है। देश की विमानन कंपनियां 31 मई तक किराया नहीं बढ़ा पाएंगी। पहले की ही तरह उन पर किराए को लेकर प्रतिबंध लगा रहेगा। नागरिक उडड्यन मंत्रालय ने कहा कि फ्लाइट को 80 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाना होगा। विमानन कंपनियों ने रविवार को ही मंत्रालय से यह अपील की थी कि क्षमता को घटाकर 60 फीसदी कर दिया जाए, क्योंकि अप्रैल में बुकिंग में काफी कमी आई है।
09:19 AM, 27-Apr-2021

ब्रिटेन के एक कॉलेज में गोलीबारी की घटना, दो लोग घायल

इंग्लैंड के एक कॉलेज में गोलीबारी की घटना के बाद वहां के छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया। कॉलेज के दो कर्मचारी घटना में मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे गोली लगने से घायल नहीं हुए हैं।



पुलिस ने बताया कि वेस्ट ससेक्स में क्रॉली कॉलेज में हुई घटना के बाद उन्होंने 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हथियार और एक चाकू बरामद किया है। वेस्ट ससेक्स दक्षिणी लंदन से करीब 32 मील (51 किलोमीटर) दूर है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।  कॉलेज के नजदीक काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं और लोगों से वहां नहीं जाने की अपील की गई है।
08:45 AM, 27-Apr-2021

Breaking News in Hindi Live: केरल हाईकोर्ट ने खारिज की चुनावी नतीजों के दिन लॉकडाउन लगाने वाली याचिका

तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में आज गोवा की एक सत्र अदालत अपना फैसला सुनाएगी। 30 नवंबर 2013 को तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था, तेजपाल पर अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। अभी वो जमानत पर है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed