02:06 PM, 07-Nov-2021
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुईं: निर्मला सीतारमण
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की बैठक में भारत की टीकाकरण उपलब्धि, जलवायु परिवर्तन की पहल, 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' योजना और भारत के युवा द्वारा रोजगार सृजन पर चर्चा की गईं।
01:33 PM, 07-Nov-2021
जेपी नड्डा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1984 के दंगों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, लंगर को जीएसटी से बाहर करने जैसे सरकार के कदमों का जिक्र किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी का उभार चरम पर पहुंचना अभी बाकी है, बूथ, मतदाता सूची स्तर पर इसे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नड्डा ने कहा कि देश में 100 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है, कुल आबादी के 30 फीसदी से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। WHO भारत द्वारा निर्मित कोवाक्सिन को मान्यता दे चुका है। जेपी नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में जब भी बंगाल में चुनाव होगा तब भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से बंगाल को बचाने के लिए, बंगाल में प्रजातंत्र को, संविधान को बहाल करने के लिए हम लड़ेंगे।
01:22 PM, 07-Nov-2021
पीएम मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को अनाज की आपूर्ति
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मई 2020-नवंबर 2021 तक 80 करोड़ लोगों को अनाज की आपूर्ति कर इतिहास का सबसे बड़ा खाद्यान्न कार्यक्रम चलाया।
12:35 PM, 07-Nov-2021
आडवाणी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

12:29 PM, 07-Nov-2021
पीएम मोदी को सम्मानित किया गया
दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 100 करोड़ COVID19 टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों ने माला पहनाकर पीएम मोदी को सम्मानित किया।
12:09 PM, 07-Nov-2021
कोरोना प्रोटोकॉल के कारण केवल 124 सदस्य शामिल
कोरोना प्रोटोकॉल के कारण इस बैठक में कन्वेंशन सेंटर में कार्यकारिणी के 124 सदस्य मौजूद हैं। इनमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।
12:04 PM, 07-Nov-2021
दोपहर तीन बजे बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
बैठक का समापन दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगा।
11:52 AM, 07-Nov-2021
आडवाणी और जोशी वर्चुअल रूप से शामिल हुए
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया।

11:30 AM, 07-Nov-2021
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे हैं।
11:07 AM, 07-Nov-2021
BJP Meeting Live: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, नड्डा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित हो रही बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं।