फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly election LIVE: तेलंगाना में थमा चुनावी प्रचार, मोदी-शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस पहुंची EC के पास

Tue, 28 Nov 2023 07:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Nov 2023 07:09 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi:बीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। के कविता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में अपने वादे पूरे नहीं कर सकती। अब वह उसी रणनीति से तेलंगाना के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कांग्रेस एक ही रणनीति सभी राज्यों में अपना रही है। वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। के कविता ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देती हूं कि अगर एक भी कांग्रेस शासित राज्य ने तेलंगाना से ज्यादा नौकरियां दी होंगी तो मैं आगे कभी चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी इस चुनौती को स्वीकार करें। 

विज्ञापन
Assembly Election Live Telangana Vidhan Sabha Chunav election campaign Poll Date Updates in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:41 PM, 28-Nov-2023
कांग्रेस ने पीएम मोदी के 'मूर्खों का सरदार' और शाह के 'राहु-केतु' टिप्पणियों के लिए कार्रवाई की मांग की
 कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग से चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर की गई 'मूर्खों का सरदार' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'राहु-केतु' टिप्पणियों के लिए गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर यह आग्रह भी किया कि वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार खत्म होने और मतदान शुरू होने तक की अवधि (साइलेंस पीरियड) में आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका और मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर डाक मतपत्र से ‘छेड़छाड़’ के मद्देनजर उचित कार्रवाई करे।


 
05:44 PM, 28-Nov-2023
शाम पांच बजे से तेलंगाना में चुनावी प्रचार थम गया है। तेलंगाना चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर अजमाइश की। बता दें 30 नवंबर को राज्य में मतदान होगा।  

तेलंगाना के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही भाजपा : मोदी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अब राज्य के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान समर्थन के लिए लोगों का आभार भी जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, अविस्मरणीय समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत-बहुत आभार! यह स्पष्ट नजर आने लगा है कि भाजपा तेलंगाना के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है, जो राज्य की प्रगति और समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रोड शो में दिखा था उत्साह
प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही हैदराबाद में एक मेगा रोड शो किया था। उन्होंने एक्स पर इसी रोड शो का एक वीडियो पोस्ट कर हैदरबाद के लोगों का आभार जताया है। इसमें देखा जा सकता है कि रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों का हुजूम था। लोग पूरे उत्साह के साथ मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

आपने मुझे अम्मा कहा, मां समान माना आपके लिए हमेशा समर्पित रहूंगी: सोनिया
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश के मतदाताओं से उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, आपने मुझे सोनिया अम्मा कहकर अपार श्रद्धा और सम्मान दिया है। मुझे मां समान माना, इस प्रेम और आदर के लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी और आपके प्रति हमेशा समर्पित रहूंगी। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा, तेलंगाना की मेरी बहनों और प्यारे भाइयों नमस्कारम, मैं आप सबके बीच नहीं आ पाई, लेकिन मैं आप सबके दिल के बहुत करीब हूं। तेलंगाना मां के शहीद बेटों का सपना पूरा होते देखना चाहती हूं। मैं दिल से चाहती हूं कि दोराला तेलंगाना (सामंतियों का तेलंगाना) को हम सब प्रजाला तेलंगाना (जनता का तेलंगाना) में बदल दें। आपके सपनों को साकार करें और आपको एक सच्ची और ईमानदार सरकार दें। उन्होंने लोगों का यह आह्वान भी किया कि वे बदलाव के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएं। 

देश से नफरत मिटाना ही मेरा मकसद : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश में नफरत खत्म करना है और इसके लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना जरूरी है। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को नामपल्ली में एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री मोदी और कट्टरपंथियों ने पूरे देश में नफरत फैला दी है। राहुल ने इस बात का उल्लेख किया कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ 24 मामले दर्ज कर दिए गए, क्योंकि वह पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 24 मामले चल रहे हैं और अदालतें समय-समय पर उन्हें समन करती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, पहली बार ऐसा हुआ कि मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिली। मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। मेरा सरकारी घर छीन लिया गया। मैंने कहा कि मुझे यह नहीं चाहिए। मेरा घर देश के करोड़ों गरीबों के दिलों में है। 
विज्ञापन
04:05 PM, 28-Nov-2023
तेलंगाना में अगामी विधानसभा के हो रहा चुनाव प्रचार अंतिम दौर में हैं। सभी दल एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। केसीआर ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का शासनकाल हमेशा से लूटपाट का रहा है। कांग्रेस ने कहा कि रैली में केसीआर के सभी वादे सिर्फ एक धोखा है, ये सब एक चुनावी जुमले हैं।
03:19 PM, 28-Nov-2023

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों ने लगाया जोर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तेलंगाना के देवरकोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने साफ कहा है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी और हम पिछड़े वर्ग के नेता को सीएम बनाएंगे। बीआरएस को 3 दिसंबर को बड़ा झटका लगेगा। 

वहीं बीआरएस नेता के कविता ने निजामाबाद इलाके में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक बार फिर से बीआरएस की सरकार बनने जा रही है। 
 
03:14 PM, 28-Nov-2023

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीआरएस पर भड़कीं प्रियंका गांधी

तेलंगाना के जहीराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार है। बड़े प्रोजेक्ट से लेकर छोटे प्रोजेक्ट्स में, हर जगह कमीशन लिया गया। बड़े प्रोजेक्ट्स में तो हजारों करोड़ रुपये लूटे गए। 
 
03:09 PM, 28-Nov-2023

हैदराबाद में दो दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के चलते हैदराबाद जिले में सभी शिक्षण संस्थान 29 और 30 नवंबर 2023 को बंद रहेंगे। एक दिसंबर से फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हैदराबाद के जिला अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 28-Nov-2023

राहुल गांधी ने बीआरएस बीजेपी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा कि वो (बीआरएस) कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गोवा में भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। अगर हम पीएम मोदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं तो हमें पहले तेलंगाना में केसीआर को हराना होगा।
 
01:33 PM, 28-Nov-2023

हैदराबाद में बीआरएस और भाजपा पर बरसे सीएम अशोक गहलोत

हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीआरएस और बीजेपी साथ आकर गंदी राजनीतिक कर रही हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान पर पेपर लीक का आरोप लगाया लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना इन सभी राज्यों में पेपर लीक हुए हैं। 
 
01:25 PM, 28-Nov-2023

'राजस्थान में कांग्रेस की सरकार डिलीट हो जाएगी'

राजस्थान में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की हार होगी। कांग्रेस की राज्य में सबसे शर्मनाक हार होगी। तीन दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। सीएम रिपीट होने की बात कर रहे हैं और हम कह रहे हैं कि वह डिलीट हो जाएंगे। यह सरकार ही डिलीट हो जाएगी। 
11:49 AM, 28-Nov-2023

Assembly election LIVE: तेलंगाना में थमा चुनावी प्रचार, मोदी-शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस पहुंची EC के पास

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर, ऑनलाइन डिलीवरी काम करने वाले कर्मचारियों और सफाई कर्मियों से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed