फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-BRS एक समान, दोनों से रहें सावधान; कांग्रेस बोली- तेलंगाना में हम सरकार बनाएंगे

Sun, 26 Nov 2023 09:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Nov 2023 09:02 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने हैदराबाद में कहा कि हम तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोग बीआरएस सरकार से तंग आ चुके हैं। यह भ्रष्ट सरकार है। भाजपा, बीआरएस को सपोर्ट कर रही है और वह किसी भी कीमत पर केसीआर की मदद करना चाहते हैं लेकिन हम तेलंगाना में आराम से बहुमत  वाली सरकार बनाएंगे। वहीं बीआरएस नेता केटी रामाराव ने कहा कि देश में तेलंगाना से बेहतर राज्य दिखाइए, जहां लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया हो। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Telangana Vidhan Sabha Chunav Result Date Updates in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:07 PM, 26-Nov-2023

भाजपा हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बनाएगी; तेलंगाना की चुनावी रैली में CM योगी

तेलंगाना में भाजपा का प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, बहुमत मिलने के बाद भाजपा तेलंगाना को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बिंदु बनाएगी। उन्होंने कुथबुल्लापुर में रोड शो के दौरान सत्तारूढ़ दल- बीआरएस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार संगठित अपराध क्राइम माफिया के रूप में काम कर रही है। आपराधिक मामलों में कार्रवाई के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा, इनके अवैध साम्राज्य पर यूपी का बुल्डोजर चलेगा। उन्होंने कहा, दूसरी ओर युवाओं के आशीर्वाद से भाजपा तेलंगाना में फिर से भगवा लहराने का काम करेगी।

06:36 PM, 26-Nov-2023

नड्डा बोले- 'तेलंगाना पिछड़ा, केवल सीएम KCR का परिवार आगे बढ़ा, कांग्रेस को भी माफ नहीं करेगी जनता'

तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रही बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी रैलियां कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में नड्डा ने कहा, ''तेलंगाना के लोग कांग्रेस के दमन को कभी नहीं भूलेंगे, वे कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। जहां तक बीआरएस का सवाल है...तेलंगाना बनने के बाद राज्य पिछड़ा हुआ है जबकि केसीआर के परिवार आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन
05:59 PM, 26-Nov-2023

30 नवंबर की वोटिंग के लिए आयोग कितना तैयार; निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने आयोग की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं और राजनीतिक दलों की मदद के लिए आयोग ने पर्याप्त केंद्रों का बंदोबस्त किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं।
04:33 PM, 26-Nov-2023

निर्मल में पीएम मोदी की जनसभा, बीआरएस पर बरसे; खिलौना उद्योग पुनर्जीवित करने का वादा

तेलंगाना में धुआंधार चुनावी रैलियों की कड़ी में पीएम मोदी ने निर्मल जिले में भी सभा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया 'मेक इन इंडिया' पहल की सराहना कर रही है, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस को देखिए, वे 'मेक इन इंडिया' के बारे में बात तक नहीं करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण निर्मल का सदियों पुराना खिलौना उद्योग चकनाचूर हो गया है। उन्होंने कहा, आज जब भारत खिलौना निर्यात में नए कीर्तिमान बना रहा है, बीआरएस निर्मल के खिलौना उद्योग को नष्ट करने में लगा हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्मल के खिलौना उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी।
04:11 PM, 26-Nov-2023

PM मोदी आक्रामक, कहा- तेलंगाना के किसान सीएम केसीआर को भेजेंगे फार्महाउस

तेलंगाना की चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के तेवर काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर को आड़े हाथों लिया और कहा कि पिछले 10 साल के दौरान उन्होंने सरकार अपने फार्महाउस से चलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार तेलंगाना के किसान सीएम के चंद्रशेखर राव को हमेशा के लिए फार्म हाउस भेजने वाले हैं।

03:56 PM, 26-Nov-2023

तेलंगाना में बोले दिग्विजय सिंह- कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों के लिए नियम बनेंगे

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''तेलंगाना में हमें 'मिनी व्यापमं' की शिकायत मिली थी...हमारी सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए नियम बनाए जाएंगे।" उन्होंने कहा, कांग्रेस का वादा है कि रोजगार देने में कोई अनियमितता नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 26-Nov-2023
तेलंगाना के मुलुगु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मक्का सरक्का के नाम पर एक आदिवासी विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर टीआरएस फिर से चुनी जाती है तो यह विश्वविद्यालय नहीं बन सकेगा, क्योंकि बीआरएस जमीन नहीं देगी। शाह ने दावा किया कि मुलुग की आदिवासी उपज को जीआई टैग देकर पीएम मोदी ने इसे विश्व प्रसिद्ध बना दिया है।
03:42 PM, 26-Nov-2023

अनुराग ठाकुर का दावा- चुनाव में भाजपा के पक्ष में शानदार माहौल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में शानदार माहौल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे किए। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा को भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, तेलंगाना में भी लोग विकल्प की तलाश में हैं। एक तरफ भ्रष्ट कांग्रेस ने देश को लूटा, दूसरी तरफ भ्रष्ट पार्टी ने तेलंगाना में लूट मचाई।

03:21 PM, 26-Nov-2023

अमित शाह बोले, क्षेत्र के बुनकरों का नहीं हुआ कल्याण

तेलंगाना में चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह क्षेत्र बुनकरों का क्षेत्र है, लेकिन उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया। हमने नारायणपेट में टेक्सटाइल पार्क बनाने का फैसला लिया है। केसीआर ने मछुआरों को लिए कोई योजना तक नहीं लाई। 
 
03:17 PM, 26-Nov-2023

पीएम मोदी का केसीआर पर हमला

तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, केसीआर ने योजनाएं देने के बजाए केवल घोटाले दिए हैं। उन्होंने आप सभी के बच्चों के बजाए अपने बच्चों, रिश्तेदारों का काम किया है। उन्होंने करोड़ों रुपये के घोटाले किए और सिर्फ अपनी संपत्ति बढ़ाने पर ध्यान दिया। तेलंगाना के लोगों ने ठानी है कि केसीआर को उनके फार्महाउस में वापस भेजना है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed