चुनावी हलचल: मदुरै की मीनाक्षी देवी मंदिर में पीएम मोदी ने टेका मत्था, तमिलनाडु-केरल में ताबड़तोड़ रैलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:40 AM IST
खास बातें
Assembly Election 2021 Live: छह अप्रैल को बंगाल और असम के अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार देर शाम ही तमिलनाडु पहुंच गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मदुरै के मीनाक्षी मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम शुक्रवार को मदुरै में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान प्रधानमंत्री के साथ तमिलनाडु के सीएम ईके पलानीस्वामी भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : @narendramodi