फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assam Phase 3 Election Live: असम में मतदाताओं में भारी उत्साह, शाम चार बजे तक 68.31% वोटिंग

Tue, 06 Apr 2021 04:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Apr 2021 04:13 PM IST
खास बातें

  • असम की कुल 116 सीटों में से पहले और दूसरे चरण में क्रमश: 47 व 39 सीटों पर वोट पड़ चुके हैं। जिन 40 सीटों पर मंगलवार को वोट पड़ेंगे वे पश्चिमी असम व अन्य क्षेत्रों में हैं। वर्ष 2016 में भाजपा व असम गण परिषद को इन 40 सीटों में से 15 पर जीत हासिल हुई थी।

विज्ञापन
Assam Election 2021 Phase 3 Voting Live Updates: Voting on 40 seats 337 candidates including Himanta Biswa Sarma in the fray
असम चुनाव - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:13 PM, 06-Apr-2021

असम में शाम चार बजे तक 68.31% वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में शाम चार बजे तक 68.31% वोटिंग हुई है। 
03:53 PM, 06-Apr-2021

असम में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

असम में कड़ी सुरक्षा के बीच 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक जारी है और मंगलवार को यहां अंतिम चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
03:35 PM, 06-Apr-2021

दोपहर साढ़े तीन बजे तक 68.31 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दोपहर साढ़े तीन बजे तक 68.31 फीसदी वोटिंग हुई।
02:44 PM, 06-Apr-2021

दोपहर ढाई बजे तक 53.23 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दोपहर ढाई बजे तक 53.23 फीसदी मतदान हुआ।
01:42 PM, 06-Apr-2021

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को बताया गैरजिम्मेदार 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, गैरजिम्मेदार चुनाव आयोग व सत्ताधारी दल की नकारात्मक राजनीति के दौर में असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।' असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
01:11 PM, 06-Apr-2021

दोपहर 1 बजे तक 53.23 फीसदी मतदान

असम में दोपहर 1 बजे तक 53.23 फीसदी मतदान हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 06-Apr-2021

दोपहर 12 बजे तक 33.18 फीसदी मतदान

असम में दोपहर 12 बजे तक 33.18 फीसदी मतदान हुआ।
 
11:39 AM, 06-Apr-2021

हिमंत बिस्वा सरमा ने बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

असम के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस चरण में 40 सीटें हैं, हम उनमें से 22 पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं। संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। इस चुनाव में हम अधिक सीट जीतेंगे। पिछली बार हमने 84 सीटें जीती थीं, हम इस बार कम से कम 90 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।
 
11:25 AM, 06-Apr-2021

हिमंत बिस्व सरमा ने मतदान किया

असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने अमीनगांव मतदान केंद्र पर मतदान किया। 
11:13 AM, 06-Apr-2021

सुबह 11 बजे तक16.49 फीसदी वोटिंग

असम में सुबह 11 बजे तक16.49 फीसदी मतदान हुआ। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed