फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में अर्जुन राम मेघवाल बोले- सुझाव मिलने पर नए कानून में करेंगे सुधार

Tue, 03 Sep 2024 08:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Sep 2024 08:24 PM IST
खास बातें

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि न्याय संहिता पर काफी चर्चा हुई है। अंग्रेजो के जमाने में बने कानून में बदलाव किया गया है। हम नए कानून लेकर आए। इस पर चर्चा भी हुई है। अगर कोई सुझाव मिलेगा तो सरकार संवेदनशील है और उसमें सुधार करेगी। न्याय में देरी मिलने के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को हमने एक विश्लेषण दिया है। लंबित केसों का आयुवार विश्लेषण किया जाए। इसके बाद पुराने मामलों को निपटाया जाए तो नए केस भी तेजी से सुलझेंगे। 

विज्ञापन
amar ujala samvad in Delhi live news and updates nitin Gadkari anil sahasrabudhe
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:15 PM, 03-Sep-2024
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे और अफवाहों ने हमें कमजोर किया। नेशनल न्यायिक अप्वाइंटमेंट कमीशन हमने सर्व सम्मति से पास कराया। अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया, तो इसमें सरकार की कोई गलती नहीं है। हम सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति कर रहे हैं। यूसीसी का मामला हम जनसंघ के समय से उठा रहे हैं। 2024 में भी हम इसे घोषणा पत्र में लाए। कानूनी प्रक्रिया सबको अपनानी चाहिए। सोशल मीडिया को लेकर कानून मंत्री ने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय इस पर लगाम लगा रहा है। 
08:10 PM, 03-Sep-2024
हरियाणा चुनाव को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी मिली है, यह भाजपा के लिए अच्छा है। अगर सरकार बेहतर काम करती है तो लोग उसके बारे में सोचते हैं। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनेगी। संविधान बदलने के भ्रम को लेकर उन्होंने कहा कि अफवाह के मामले सामने आए थे। कांग्रेस ने संविधान बदलने का आरोप लगाया, लेकिन जनता समझ गई। जाति जनगणना के मुद्दे पर बोले कि जाति जनगणना का आंकड़ा 2011 में बाहर क्यों नहीं निकाला गया? जाति जनगणना में एससी-एसटी का कॉलम है। उनकी जनगणना होती है। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए लगातार जनगणना को मुद्दा बना रही है। अब कांग्रेस का ओबीसी प्रेम कैसे उमड़ा? राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए ओबीसी को आरक्षण न देने की बात कही थी। अब उनका प्रेम कैसे उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
08:07 PM, 03-Sep-2024
कानून मंत्री ने कहा कि अलग विधेयक बनाकर राज्य गलत कर रहे हैं। केरल ने विदेश सचिव बना दिया। संविधान के मुताबिक कानून बनाने का अधिकार केंद्र को है। राज्य मामलों को दबाने के लिए विधेयक कानून बनाने की बात कहने लगते हैं। हम हर दल से संवाद करते हैं। डॉक्टर के कानून बनाने की मांग को लेकर कानून मंत्री ने कहा कि एक्ट बना है। डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रहें इस पर काम कर रहे हैं। हम 100 दिन एजेंडे पर काम कर रहे हैं। हम 125 दिन युवाओं से संवाद कर रहे हैं। हम मजबूत नीति बनाने, योजना बनाने का काम कर रहे हैं। 
08:01 PM, 03-Sep-2024
कानून मंत्री ने कहा कि हर मंत्रालय अपने काम कर रहा है। संसद चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में फर्क करने की जरूरत है। कांग्रेस संसद नहीं चलने देती। संसद चलना सत्ता और विपक्ष की जिम्मेदारी है। बजट सत्र में कोई बाधा नहीं आई। नेता विपक्ष राहुल गांधी से मेरा संवाद बेहतर है। विवाद को लेकर हम बात करते हैं। वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर हमने बात की है। विपक्ष ने कहा विधेयक को जेपीसी को भेजो। हम विपक्ष से संवाद करते हैं। 
07:53 PM, 03-Sep-2024
कानून और संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार तभी काम करती है, जब उसे बहुमत मिलता है। बहुमत का आंकड़ा 272 है, जो हमें और हमारे साथियों को मिला है। इस चुनाव में उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, केरल में हम जीते है। चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। नेहरू जी के बाद कोई तीन बार प्रधानमंत्री नहीं बन सका। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि प्रधानमंत्री तीसरी बार पीएम बनें। मगर यह पीएम मोदी के लिए भी ऐतिहासिक है। 100 दिन के एजेंडे पर बोले कि हमारा एजेंडा वही है। तीसरे टर्म में हम तीन गुना ज्यादा मेहनत करने में लगे है। इसी कड़ी में हमने नोटरी की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी। 
07:49 PM, 03-Sep-2024
भारतीय न्याय संहिता में सुधार को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि न्याय संहिता पर काफी चर्चा हुई है। अंग्रेजो के जमाने में बने कानून में बदलाव किया गया है। हम नए कानून लेकर आए। इस पर चर्चा भी हुई है। अगर कोई सुझाव मिलेगा तो सरकार संवेदनशील है और उसमें सुधार करेगी। न्याय में देरी मिलने के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को हमने एक विश्लेषण दिया है। लंबित केसों का आयुवार विश्लेषण किया जाए। इसके बाद पुराने मामलों को निपटाया जाए तो नए केस भी तेजी से सुलझेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 PM, 03-Sep-2024
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इन्साफ की बात सत्र में भाग लिया। कानून मंत्री ने अपराजिता कानून को लेकर कहा कि बंगाल की घटना शर्मसार करने वाली है। इसकी देश और दुनिया में निंदा हुई है। बंगाल की सीएम ने पत्र लिखा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन ऐसे कोर्ट पहले से बने हैं। बंगाल में ऐसे कोर्ट खुले ही नहीं है। ममता बनर्जी चीजों को दबाने के लिए कानून में बदलने की बात कह रही हैं। कानून मंत्री ने कहा कि न्याय की प्रक्रिया से सबको गुजरना पड़ेगा। स्पेशल कोर्ट इसलिए बनता है कि विशेष घटना पर न्याय मिले। 
07:39 PM, 03-Sep-2024
नितिन गडकरी ने कहा कि उनको आनंद फिल्म पसंद है। मृत्युजंय पसंद किताब है। श्रीनगर घूमना पसंद है। जाम के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि वाहन बढ़ रहे हैं। इससे जाम बढ़ रहा है। हम इसका समाधान निकाल रहे हैं। 
07:35 PM, 03-Sep-2024
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि पराली इस बार नहीं जलेगी। दिल्ली एनसीआर में हमने 60 हजार करोड़ से रोड बनाए हैं। दिसंबर के बाद दिल्ली को जाम से मुक्ति मिलेगी। गाजीपुर से 80 लाख टन कचरा निकालकर रोड पर डाला है। द्वारका एक्सप्रेस वे के पास हमने 12 लेन का टनल, 12 लेन का रोड और फ्लाईओवर बनाए हैं। प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ रहे हैं। इससे भी प्रदूषण कम होगा। उन्होंने अपनी एथेनॉल कार की खासियत बताई। 
07:32 PM, 03-Sep-2024
नितिन गडकरी ने कहा कि लोग अपने देश में नियम का पालन नहीं करते, जबकि विदेश में नियम का पालन करते हैं। कानून के प्रति लोगों को सम्मान और डर रखना होगा। हमें कानून का सम्मान करना सीखना होगा। लोगों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक होगा। हमने काफी बदलाव किए। हमने बस कोड बदला। आरटीओ के कामों में बदलाव किए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed