Entertainment News Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए दीपेश भान, अंतिम विदाई में शामिल हुए कई सितारे
{"_id":"62db7eef97e7ab3b6d793bc6","slug":"entertainment-news-live-updates-bollywood-tv-hollywood-latest-news-in-hindi-23-july","type":"live","status":"publish","title_hn":"Entertainment News Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए दीपेश भान, अंतिम विदाई में शामिल हुए कई सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sat, 23 Jul 2022 09:12 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 23 Jul 2022 09:12 PM IST
खास बातें
Entertainment News Live Updates: दिनभर मनोरंजन जगत में कई बड़ी घटनाएं घटती रहती हैं, लेकिन आज अभिनेता दीपेश भान के अचानक निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री के सितारों समेत फैंस को भी स्तब्ध कर दिया है। अभिनेता दीपेश का अंतिम संस्कार मुंबई के मीरा रोड स्थित नवशा रुपा बाबर मुक्तिधाम में किया गया।
विज्ञापन
deepesh bhan
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:05 PM, 23-Jul-2022
आज टीवी इंडस्ट्री से बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई। अभिनेता दीपेश भान ने 41 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। इस आकस्मिक खबर को सुनने के बाद सितारों से लेकर फैंस में शोक की लहर है। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के मीरा रोड स्थित नवशा रुपा बाबर मुक्तिधाम में किया गया। जहां उनके करीबी लोगों समेत इंडस्ट्री के सितारों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
08:56 PM, 23-Jul-2022
खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाली केआरके उर्फ कमाल आर खान सिर्फ बॉलीवुड पर ही नहीं बल्कि राजनीतिक मुद्दो पर भी खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इस समय ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ जारी है। अब केआरके ने ट्वीट कर भविष्यवाणी की है कि यूनाइटेड किंगडम की अगली पीएम 'लिज ट्रस' होंगी।
Prediction 79:- #LizTruss will become next PM of United Kingdom.
— KRK (@kamaalrkhan) July 23, 2022
विज्ञापन
06:58 PM, 23-Jul-2022
मैक्सिको से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बहन प्रियंका के साथ तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें दोनों बहनों के बीच मजबूत और क्यूट बॉन्डिंग देखी जा सकती है। दरअसल ये फोटोज प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की हैं, जिसमें दोनों बहनें जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
05:45 PM, 23-Jul-2022
सामंथा के साथ तलाक पर बोले नागा चैतन्य
दक्षिण सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक्यू' को लेकर चर्चा में हैं। वह खूब जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बातचीत की। पढ़िए अभिनेता ने क्या कहा
04:33 PM, 23-Jul-2022
विवेक अग्निहोत्री ने फिर दिया बॉलीवुड को ताना
फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने साउथ एक्टर सूर्या और फिल्म 'सोरारई पोटरु' की टीम को नेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई देते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा है। पढ़िए 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने क्या कहा03:27 PM, 23-Jul-2022
सोमवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'डार्लिंग्स'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 23-Jul-2022
रिलीज हुआ 'आई एम ग्रूट' का नया पोस्टर
01:19 PM, 23-Jul-2022
सुष्मिता के सपोर्ट में आई लोपामुद्रा
ललित मोदी के साथ रिश्ता रखने पर सुष्मिता सेन को ट्रोल करने वालों अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत ने आड़े हाथ लिया है। अभिनेत्री ने कहा, यदि हम रणबीर-आलिया के प्यार का जश्न मनाते हैं, तो हमें सुष्मिता-ललित के रिश्ते को भी स्वीकारना चाहिए।
12:17 PM, 23-Jul-2022
गुडबाय का फर्स्ट लुक
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बिग बी और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पढ़िए पूरी खबर...
11:10 AM, 23-Jul-2022
दीपेश भान का निधन
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर है' में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे। पढ़िए पूरी खबर..