फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह, ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

Tue, 19 Jul 2022 02:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Jul 2022 02:29 AM IST
खास बातें

Entertainment News Live Updates: सुष्मिता सेन की भाभी ने किया कमेंट, विक्की ने शेयर की कटरीना संग रोमांटिक फोटो, बॉक्स ऑफिस पर चला थॉर का हथौड़ा...मनोरंजन जगत के इन्हीं छोटे- बड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला का लाइव अपडेट- 

विज्ञापन
Entertainment News Live Updates Bollywood TV Hollywood Latest News in Hindi 18 July
गायक भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:23 AM, 19-Jul-2022
दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद संगीत निर्देशक उत्तम सिंह की तरफ से जानकारी सामने आई थी कि रात में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गायक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया।

12:16 AM, 19-Jul-2022
दिग्गज दिवंगत गायक भूपिंदर सिंह के निधन से सभी स्तब्ध हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
 
विज्ञापन
10:02 PM, 18-Jul-2022
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की आयु में निधन हो गया है। दिग्गज गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। संगीत निर्देशक उत्तम सिंह के अनुसार गायक भूपिंदर का अंतिम संस्कार आज रात 11.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
07:35 PM, 18-Jul-2022
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन से तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही वह हर बात पर अपनी बेबाक राय भी रखती हैं। अब उर्फी ने सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहकर ट्रोल किए जाने पर भी खुलकर अपनी बात कही है। इक इंटरव्यू के दौरान  उन्होंने कहा कि किसी पुरुष को इस तरह से आखिर क्यों ट्रोल नहीं किया जाता? हमेशा महिलाओं से ही ऐसे सवाल क्यों किए जाते हैं। उर्फी ने कहा, 'सुष्मिता सेन पहले से ही एक अमीर महिला हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग उन्हें गोल्ड डिगर क्यों कह रहे हैं। वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो उनसे थोड़ा ज्यादा अमीर हैं। लोग उन्हें बिना वजह ट्रोल कर रहे हैं। 
06:35 PM, 18-Jul-2022
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से हर कोई स्तब्ध रह गया था। वह भले ही इस दुनिया में न हों लेकिन आज भी फैंस के दिलों में राज करते हैं। जानकारी सामने आई है कि अब गायक के माता-पिता ने उनकी मूर्ति उस जमीन पर स्थापित की है, जहां गायक का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए।
05:55 PM, 18-Jul-2022

शुरू होगी मधुबाला की बायोपिक की शूटिंग

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं मधुबाला की जिंदगी की कहानी जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दरअसल उनकी बायोपिक बनाने का फैसला किया गया है। जिसके लिए मधुबाला की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर इसको आगे बढ़ाएंगी। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
05:00 PM, 18-Jul-2022

रिलीज हुआ गुडलक जैरी का नया गाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो काफी धमाकेदार था, अब इसका गाना 'मोर मोर' भी रिलीज किया जा चुका है। जिसमें जबरदस्त एक्शन, ड्रामा के साथ कॉमेडी  का भी डबल डोज है। यकीनन गाना देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है। पढ़िए पूरी खबर..
03:04 PM, 18-Jul-2022

आपने देखा अमिताभ बच्चन का नया फोटोशूट?

02:39 PM, 18-Jul-2022

अजय देवगन ने उड़ाई काजोल की खिल्ली

अभिनेता अजय देवनग और काजोल बॉलीवुड के आदर्श कपल में शुमार हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। यही वजह है कि इनके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी वह खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में अजय देवगन का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काजोल और अपना एक वीडियो साझा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
01:08 PM, 18-Jul-2022

रिलीज हुआ शमशेरा का नया गया, आपने सुना क्या?

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed