फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: बुखार के बाद राजू को बढ़ा इंफेक्शन का खतरा, सिर्फ पत्नी-बेटी को है ICU में जाने की इजाजत

Thu, 01 Sep 2022 11:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 11:11 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health LIVE Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 23 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है, न ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया है। वहीं अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक 23वें दिन राजू को बुखार आ गया है। यहां पढ़िए आगे के अपडेट...

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava Health Live Updates Doctors Decided Not to Remove Ventilator News in Hindi
raju srivastava - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:06 PM, 01-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है और उन्हें इंफेक्शन से  बचाने के लिए हर एहतियात बरती जा रही है। राजू के कमरे में सिर्फ उनकी पत्नी और बेटी को ही जाने की इजाजत है। फिलहाल बताया गया है कि राजू श्रीवास्तव का ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट सामान्य हैं।  
08:13 PM, 01-Sep-2022
रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के शरीर का तापमान बढ़ने के बाद डाक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखने का फैसला लिया था। फिलहाल जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर्स लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
05:40 PM, 01-Sep-2022

राजू के दोस्त का खुलासा

डॉक्टर अपनी हर कोशिश कर रहे हैं और हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उम्मीद है कि वह जल्द ही खतरे से बाहर आ जाएंगे और ठीक हो जाएंगे। अनिल ने बताया कि वह कई दिन तक दिल्ली में रुके, लेकिन अब मुंबई लौट आए हैं। 
05:17 PM, 01-Sep-2022

अब भी राजू की हालत में सुधार की जरूरत

अनिल ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव ने आंखें खोली थीं, लेकिन उनकी हालत में सुधार की जरूरत है।
03:37 PM, 01-Sep-2022

दोबारा इंफेक्शन का शिकार हुए थे राजू

राजू श्रीवास्तव के करीबी पारिवारिक मित्र डॉ. अनील मोरारका ने खुलासा किया, "राजू जी को कुछ दिन पहले संक्रमण हुआ था, लेकिन वह कुछ समय में ठीक हो गए थे। उन्हें बुखार हो गया था और इसलिए टीम अब किसी को भी अंदर नहीं आने दे रही है।
02:58 PM, 01-Sep-2022

पहले भी हटाया जा चुका है वेंटिलेटर

कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 01-Sep-2022

10 दिन बाद आ सकता है राजू को होश

करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि दिन-रात राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।
01:38 PM, 01-Sep-2022

सही तरीके से काम कर रही है राजू की बॉडी

रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब राजू की पूरी बॉडी सही तरीके से काम कर रही है। लेकिन, 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है।
01:08 PM, 01-Sep-2022

सवा लाख बार होगा महामृत्युंजय का जाप

बताया जा रहा है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए सवा लाख बार महामृत्युंजय जाप किया जाएगा। इससे पहले 7 दिन तक रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा था।
12:19 PM, 01-Sep-2022

जारी है प्रार्थनाओं का सिलसिला

राजू के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के दिल्ली स्थित घर पर पांच पंडित महामृत्युंजय का जाप कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed