फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Live: जेल में ही रात बिताएंगे अल्लू अर्जुन, आज आ सकते हैं बाहर; कागजात पहुंचने पर भी नहीं हुई रिहाई

Sat, 14 Dec 2024 01:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Dec 2024 01:03 AM IST
खास बातें

Allu Arjun Arrest Live Updates In Hindi: 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि, अभी तक उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो अल्लू आज रात जेल में ही बिताएंगे। 

विज्ञापन
Allu Arjun Arrest Live Updates pushpa 2 the rule Actor Approaches Court applied To Postpone Arrest
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

लाइव अपडेट

01:04 AM, 14-Dec-2024

आज सुबह होगी रिहाई-पुलिस

हैदराबाद के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीनिवास राव ने अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी रिहाई शनिवार सुबह ही होगी। उन्होंने कहा कि इसका कारण उन्हें नहीं मालूम है, लेकिन अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह ही रिहा किया जाएगा।
11:43 PM, 13-Dec-2024

जेल में ही कटेगी अल्लू अर्जुन की रात

डीसीपी टास्क फोर्स ने बयान दिया है कि अल्लू अर्जुन आज रात जेल में ही बिताएंगे। शनिवार सुबह रिहाई की उम्मीद है। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, लेकिन कागजात जेल पहुंचने पर भी आज रिहाई नहीं होगी।
 
विज्ञापन
10:48 PM, 13-Dec-2024

कोर्ट से सामने आई अल्लू अर्जुन की तस्वीर

कोर्ट से वायरल हुई अल्लू अर्जुन की तस्वीर - फोटो : एक्स
देर शाम अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। बावजूद इसके अब तक अभिनेता की रिहाई नहीं हो सकी है। वहीं, अल्लू के पिता भी अब घर लौट चुके हैं। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता आज रात जेल में ही बिताएंगे। खबर है कि जेल प्रशासन उनके लिए बैरक तैयार करा रहा है। इसी बीच अभिनेता की कोर्ट रूम से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
10:26 PM, 13-Dec-2024

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला की दो टूक

हैदराबाद पुलिस द्वारा अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला का बयान भी सामने आ गया है। उनका कहना है, 'अल्लू अर्जुन एक अभिनेता हो सकते हैं लेकिन भारत के संविधान और कानून के सामने वह एक साधारण आदमी हैं। चाहे उन्होंने गलती की हो वह शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।'
 
 
09:37 PM, 13-Dec-2024

अशोक पंडित ने दी प्रतिक्रिया

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को दुखद बताया है। हालांकि, वह अल्लू अर्जुन को इसके लिए जिम्मेदार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। 
 
08:36 PM, 13-Dec-2024

चंचलगुड़ा जेल के बाहर पहुंचे अल्लू अर्जुन के फैंस

चंचलगुड़ा जेल के बाहर पहुंचे अल्लू अर्जुन के फैंस। अभिनेता के नाम का किया जय जयकार।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:26 PM, 13-Dec-2024

कंगना बोलीं- जवाबदेही जरूरी

सांसद कंगना रनौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस मामले पर एक कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा, 'मैं अल्लू अर्जुन जी की बहुत बड़ी समर्थक हूं। आपको एक उदाहरण स्थापित करना होगा। उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम हाई-प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई परिणाम नहीं भुगतना चाहिए। लोगों की जान बहुत कीमती है। चाहे धूम्रपान के विज्ञापन हों या भीड़ भरा थिएटर, मुझे लगता है कि वे (पुष्पा 2 टीम) इस कार्यक्रम में मौजूद थे। हर किसी की जवाबदेही होनी चाहिए।'
08:12 PM, 13-Dec-2024

पिता अल्लू की राह देख रहीं बेटी अरहा

अल्लू अर्जुन के घर से सामने आए एक वीडियो में उनकी आठ साल की बेटी अरहा अल्लू पिता का इंतजार करते हुए नजर आईं। अरहा ने मुस्कुराते हुए मीडिया को हाय कहा।
 
07:32 PM, 13-Dec-2024

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दी प्रतिक्रिया

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'अल्लू अर्जुन को थिएटर में जाने की जरूरत नहीं थी। वो घर पर ही फिल्म देख सकते थे। अगर वो गए भी तो उन्हें पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी।'
07:29 PM, 13-Dec-2024

केंद्रीय मंत्री ने किया ये ट्वीट

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने पूरे मामले पर ट्वीट किया, 'कामकाज पर नाटक, शासन पर ध्यान भटकाना-यही आपके लिए तेलंगाना कांग्रेस सरकार है। जबकि जिन लोगों ने एक बार राज्य में कुशासन किया और लूटा, वे खुलेआम घूम रहे हैं, उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया। सनसनीखेज जीत हुई अपनी अक्षमता को छिपाएं नहीं - पूरे देश ने कांग्रेस के हताश नाटक को देखा।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed