Lok Sabha Election 2024 Live: कल जारी हो सकती है शिवसेना-यूबीटी की पहली सूची; 15 से 16 नामों का होगा एलान
{"_id":"6600fb21324dbcfe7802a158","slug":"lok-sabha-elections-2024-live-phase-wise-polls-result-dates-schedule-parties-candidates-list-congress-vs-bjp-2024-03-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: कल जारी हो सकती है शिवसेना-यूबीटी की पहली सूची; 15 से 16 नामों का होगा एलान","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Mon, 25 Mar 2024 11:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:44 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने होली से ठीक एक दिन पहले अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। वहीं, कांग्रेस ने भी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। हालांकि, होली के दिन भी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा ने तो इस मौके पर भी चुनाव प्रचार जारी रखा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने होली के बावजूद लोगों के घर-घर जाकर प्रचार किया। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घर पर आए लोगों के साथ रंग लगाकर होली का आनंद लिया। यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:44 PM, 25-Mar-2024
पहले चरण में पूर्वी विदर्भ की सभी सीटों पर जीतेगी महायुति - फडणवीस
इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दावा किया है कि महायुति गठबंधन को 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में क्लीन स्वीप का भरोसा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण लोग भगवा गठबंधन को वोट देंगे।

09:56 PM, 25-Mar-2024
एआईएमआईएम गुजरात की गांधीनगर और भरूच सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की गुजरात इकाई ने इस बारे में जानकारी दी है। राज्य इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि इन सीटों पर जल्दी ही हमारे उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
09:24 PM, 25-Mar-2024
कल जारी हो सकती है शिवसेना(यूबीटी) की पहली सूची
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की पहली सूची 26 मार्च को औपचारिक रूप से घोषित की जाएगी। संजय राउत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पहली सूची में 16 नाम शामिल होंगे।
गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि अमोल किरीटकर (मुंबई उत्तर-पश्चिम), चंद्रहार पाटिल (सांगली) और अनंत गेटे (रायगढ़) से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।

07:32 PM, 25-Mar-2024
पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने बीजद से किया किनारा
पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़ दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेज दिया है। पूर्ण चंद्र सेठी ने प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पार्टी की राज्य परिषद से भी इस्तीफा दे दिया।सेठी ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर उनकी उपेक्षा की जा रही है इसी के लिए उन्होंने ये निर्णय लिया। वे 2009 से 2019 तक गंजम जिले की खलीकोट विधानसभा सीट से दो बार चुने गए।
07:32 PM, 25-Mar-2024
पीएम मोदी की लोकप्रियता, स्वीकार्यता के मामले में ओडिशा नंबर वन: प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी इसी प्रतिबद्धिता के तहत केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य को 18 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता के मामले में ओडिशा देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों और आकलनों से पता चलता है कि ओडिशा में पीएम की स्वीकार्यता 85 से 90 प्रतिशत के बीच है।
06:28 PM, 25-Mar-2024
तमिलनाडु में इंधिया जननायगा काची (आईजेके) के संस्थापक टीआर पारीवेंधर ने पेरम्बलुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 25-Mar-2024
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) को समर्थन देने के लिए नागालैंड के पार्टी नेताओं और पार्टी विधायकों के साथ नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की।
06:27 PM, 25-Mar-2024
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार MVA बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई के मातोश्री पहुंचे।
05:42 PM, 25-Mar-2024
इस बीच, कोप्पल में चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। क्या उन्होंने दी? उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनके जो युवा समर्थक 'मोदी-मोदी' का नारा लगाते हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए।
कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सब कुछ झूठ के आधार पर चलाया गया है। इसलिए उन्हें लगता है कि वे अगले पांच सालों तक मूर्ख बना सकते हैं। पीएम मोदी ने भारत में 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया था। वे कहां हैं? एक का नाम बताइए। वह स्मार्ट हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं , वह स्मार्ट भाषण देते हैं। वह अपना पहनावा बदलते रहते हैं। फिर उनका एक स्टंट सामने आता है, वह समुद्र की गहराई में चले जाते हैं और वहां पूजा करते हैं। क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह का काम करना चाहिए?

05:30 PM, 25-Mar-2024
पश्चिम बंगाल की बेरहामपुर सीट से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं होली के त्योहार पर पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि हमारा जीवन सुंदर रंगों से भर जाए और सकारात्मक माहौल बना रहे।