फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: '400 पार का नारा, मुंगेरी लाल का हसीन सपना', पटना में बोले शशि थरूर

Fri, 24 May 2024 09:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 09:57 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Update Phase Wise Polls Result Dates Congress Bjp SP Chunav Rally News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:53 PM, 24-May-2024

मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

उत्तर 24-परगना के दमदम में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दमदम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शीलभद्र दत्त के समर्थन में रोड शो किया। TMC ने दमदम सीट से मौजूदा सांसद सौगत रॉय को मैदान में उतारा है। दमदम में 1 जून को मतदान होना है।

09:09 PM, 24-May-2024

शशि थरूर का भाजपा पर निशाना

बिहार के पटना में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने सुने होंगे आपने, ये(400 पार) भी वही है... इस चुनाव में उनके लिए 300 पार करना भी बहुत कठिन होगा। वे(भाजपा) 200 के लिए भी लड़ रहे हैं। हम पांच चरण में जो देख रहे हैं, लोग इस सरकार से काफी असंतुष्ट हैं... महंगाई भी बढ़ती जा रही है... पीएम मोदी ने किसान परिवार से कहा था कि आय दोगुनी करेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ... ये सब देखने के बाद लोग कहते हैं कि क्यों इस सरकार को एक और मौका दें?... हमें कोई शक नहीं है कि इस बार, 4 जून को सरकार बदलने वाली है।'
विज्ञापन
07:08 PM, 24-May-2024

'कांग्रेस ने दशकों तक पाप किए'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है हमें इसे दोबारा से संकट में नहीं जाने देना है, कांग्रेस ने दशकों तक यहां जो पाप किए थे, अब झाड़ू पार्टी कांग्रेस की उसी विष बेल को खाद, पानी दे रही है। इन्होंने कहा था कि ये 2 महीने में नशे के कारोबार को बंद करेंगे लेकिन आज पंजाब में ड्रग्स डीलर्स को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला है... पंजाब के लोग भी समझ गए हैं कि झाड़ू पार्टी वाले नशे के थोक व्यापारी हैं, जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो वे पंजाब की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे?'

07:06 PM, 24-May-2024

'विपक्षी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता'

पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में 5 चरणों का चुनाव हो चुका है, कल छठे चरण का चुनाव होने वाला है... जो लोग कल तक भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस और INDI गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता। कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह तय हो चुका है कि 'फिर एक बार मोदी सरकार'। आज देश भी समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक समस्याएं हैं। जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं और जहां भाजपा है वहां समाधान है...इसलिए देश ने नारा बुलंद किया है '4 जून 400 पार।'

05:53 PM, 24-May-2024

'हम आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को लूटने नहीं देंगे'

झारखंड के मधुपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी, हेमंत सोरेन अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए, अल्पसंख्यक वोट बैंक के लिए SC,ST, OBC के आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कर्नाटक में 5% आरक्षण मुसलमानों को दे दिया, हैदाराबाद में 4% और ममता बनर्जी ने 180 जातियों को पिछड़ा वर्ग में अनधिकृत रूप से डालने का काम किया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी तो राहुल बाबा व्याकुल हो गए... मैं आज यहां कहकर जाता हूं कि जब तक भाजपा है, आदिवासी, दलितों और पिछड़े वर्ग का आरक्षण हम नहीं लूटने देंगे।'

05:43 PM, 24-May-2024

लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत और बंगलूरू महानगर पालिका के चुनाव

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही बंगलूरू महानगर पालिका के चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। सीएम ने बताया कि वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। सीएम ने कहा कि हम जिला और तालुक पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के बाद ही हम ग्राम पंचायत, तालुक पंचायत, जिला पंचायत के चुनाव कराएंगे। साथ ही बृहत बंगलूरू महानगर पालिका के चुनाव भी कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 24-May-2024

'ये फिर पाकिस्तान को दोस्ती के पैगाम भेजेंगे'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'INDI गठबंधन वाले देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं, ये फिर से कश्मीर में 370 लागू करने की बात कर रहे हैं। इन्हें फिर से कश्मीर में आतंकवाद चाहिए, ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के पैगाम भेजेंगे, उन्हें गुलाब भेजेंगे और पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा, आतंकी हमले होते रहेंगे और कांग्रेस कहेगी कि कुछ भी हो बातचीत तो करनी होगी... इनके नेता कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है... क्या आपको यह सुनकर डर लगता है? यह कांग्रेस वाले कांप रहे हैं, क्या ऐसे लोग देश चला सकते हैं?'

04:58 PM, 24-May-2024

'दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री अपने आप एक फैसला नहीं ले सकते।'

पीएम मोदी ने कहा 'कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी तो वह रिमोट से सरकार चलाना चाहती थी लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के शहजादे का आदेश मानने से इनकार कर दिया, वे सेना के जांबाज थे उन्होंने सीमावर्ती राज्य होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी, इसका परिणाम हुआ कि कांग्रेस के शाही परिवार ने उन्हें सत्ता से हटा दिया... दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री अपने आप एक फैसला नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की सरकार ठप्प पड़ने लगी... 1 जून के बाद कट्टर भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे तो क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी?

04:55 PM, 24-May-2024

पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज एक ओर भाजपा और NDA है, विकसित भारत का स्पष्ट विज़न है, 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। दूसरी ओर, INDI गठबंधन घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी है, वे (INDIA गठबंधन) आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल खेल रहे हैं। ये लोग दिल्ली में दोस्ती का दिखावा करते हैं और यहां पंजाब में एक-दूसरे को गाली देते हैं। जनता भी जान गई है कि इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है।'

04:08 PM, 24-May-2024

'कांग्रेस पार्टी के लिए झारखंड बस एक वोट बैंक'

झारखंड के दुमका में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अभी ये जो जेल में बैठकर निवेदन कर रहे हैं, उनके लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए ये झारखंड एक वोट बैंक है, प्रॉपर्टी है, लैंड बैंक है, भ्रष्टाचार का ATM है। मैं आज हेमंत सोरेन को पूछने आया हूं कि जिस कांग्रेस ने सालों तक झारखंड के विकास को रोक कर रखा, आज वे मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठकर झारखंड के साथ अन्याय कर रहे हैं।'

Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed