Lok Sabha Election 2024 Live: लद्दाख से नामग्याल कांग्रेस प्रत्याशी; बंगाल में PM की एक ही दिन में चार रैलियां
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला है। सुनीता केजरीवाल ने भावनगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार किया। पढ़िए आज की चुनावी गतिविधियों से जुड़ी अहम खबरें
लाइव अपडेट
पूर्व भाजपाई नामग्याल कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए
बंगाल में पीएम मोदी की एक ही दिन में चार रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। राजनीतिक कार्यक्रम और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पीएम मोदी 3 मई को राज्य भर में बर्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर, बोलपुर और सिंहभूम में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Kolkata, West Bengal.
— ANI (@ANI) May 2, 2024
He will address four public meetings across the state, in Bardhaman- Durgapur, Krishnanagar, Bolpur and Singhbhum tomorrow, on 3rd May. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/FVgGbEEuZi
पद के दुरुपयोग की शिकायत; EC ने ओडिशा के वरिष्ठ नौकरशाह कार्तिकेयन के तबादले का फरमान सुनाया
चुनाव आयोग ने सार्वजनिक पद के कथित दुरुपयोग की शिकायतों के बाद ओडिशा की वरिष्ठ नौकरशाह सुजाता आर कार्तिकेयन के तबादले का आदेश सुनाया है। सूत्रों ने बताया कि गैर-सार्वजनिक व्यवहार वाले विभाग में तत्काल स्थानांतरित किया जाएगा। सुजाता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी बीजेडी नेता वीके पांडियन की पत्नी हैं।कार्तिकेयन ओडिशा के मिशन शक्ति विभाग में आयुक्त सह सचिव के पद पर थीं। सूत्रों के मुताबिक पद के कथित दुरुपयोग की शिकायतों के बाद कार्तिकेयन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। भाजपा ने कार्तिकेयन को उनके पद से हटाने के लिए चुनाव आयोग में याचिका दायर की थी। उन पर सत्तारूढ़ बीजद के एजेंट के रूप में 'सक्रिय रूप से' काम करने के आरोप भी लगे।
#WATCH | Gujarat: In Jamnagar, Prime Minister Narendra Modi visited Jam Saheb Shri Shatrusalyasinhji at his residence.
— ANI (@ANI) May 2, 2024
PM tweets, "...had a wonderful interaction with him. Meeting him is always a delight. His warmth and wisdom are exemplary." pic.twitter.com/5du4Rv0sjG
गुजरात में 45 पूर्व शाही परिवारों ने पीएम मोदी को दिया समर्थन
राजनीतिक दलों के प्रलोभन पर चुनाव आयोग की सख्ती
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को सर्वेक्षण की आड़ में मतदाताओं का पंजीकरण बंद करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगे हैं कि चुनाव के बाद लाभार्थी बनने का प्रलोभन देकर कथित तौर पर सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराए जा रहे हैं।राहुल गांधी बोले- समानता की मांग करने पर नक्सली बताते हैं नड्डा, इस्तीफा दें
कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'संविधान पर हमले' के लिए दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि अगर भाजपा संविधान की रक्षा करना चाहती है, तो उसके अध्यक्ष समानता पर हमला क्यों कर रहे हैं? वह समानता की मांग करने वालों को नक्सली क्यों कहते हैं? पीएम को इन सवालों के जवाब देने चाहिए।
#WATCH | Gujarat: In Junagadh, Prime Minister Narendra Modi says, "There is just one sentiment in my heart - My India, My family. With this sentiment, I have made several resolutions...24/7 for 2047."#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ZFU6NNgwuT
— ANI (@ANI) May 2, 2024
आम आदमी पार्टी के प्रचार में सुनीता केजरीवाल; भावनगर में की भावुक अपील
गुजरात के भावनगर में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने पहुंचीं सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 40 दिनों से दिल्ली के सीएम और मेरे पति को जबरदस्ती जेल में रखा गया है। सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'वे (केंद्र और सीबीआई / ईडी) कहते हैं कि जांच चल रही है, अगर 10 साल तक जांच चलेगी तो क्या वे उन्हें 10 साल तक जेल में रखेंगे? यह स्पष्ट रूप से तानाशाही है। वे (अरविंद केजरीवाल) पढ़े-लिखे, देशभक्त और सच्चे व्यक्ति हैं। समाज सेवा के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और झुग्गियों में जाकर उनके लिए काम किया। जब हमारी शादी हुई तो उन्होंने मुझसे बस एक ही सवाल पूछा, मैं समाज सेवा करना चाहता हूं, क्या तुम्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होगी?'#WATCH | Bhavnagar, Gujarat: Delhi CM Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal says, "They have put Delhi CM & my husband in jail forcefully, for the last 40 days. They say that the investigation is going on, if investigations goes on for 10 years, will they keep him in jail for 10… pic.twitter.com/mn0BZCFlio
— ANI (@ANI) May 2, 2024
कर्नाटक के शिवमोगा में राहुल गांधी की रैली
कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'महालक्ष्मी योजना हिंदुस्तान की अगली सरकार बनाने जा रही है। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनाई जाएगी। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और साल के एक लाख रुपए उस महिला के बैंक अकाउंट में चले जाएंगे। हर महीने 8,500 रुपए खटाखट-खटाखट आपके बैंक अकाउंट में जाएंगे। हम पहली नौकरी पक्की योजना लागू करने जा रहे हैं। एक साल की नौकरी मिलेगी, 8,500 रुपए हर महीने बैंक अकाउंट में जाएंगे, एक लाख रुपए साल के होंगे और देश के सभी स्नातकों को अच्छी गुणवत्ता की ट्रेनिंग मिलेगी।'#WATCH शिवमोग्गा, कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...महालक्षमी योजना हिंदुस्तान की अगली सरकार बनाने जा रही है। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनाई जाएगी...हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और साल के एक लाख रुपए उस महिला के बैंक अकाउंट में चले जाएंगे...हर महीने… pic.twitter.com/zNXXv3W75b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2024