फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: हिमंत सरमा बोले- 10 जून को भाजपा सरकार ओडिशा में लेगी शपथ, पांडियन को भेजेंगे वापस

Mon, 27 May 2024 07:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 07:04 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। अब तक छह चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के एक जून को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Vote Counting Result Dates Congress vs BJP Chunav News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:15 PM, 27-May-2024
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह जनसैलाब अभुतपूर्व है। ओडिशा में सत्ता परिवर्तन तय है। इस बार भाजपा को बहुमत मिलना तय है। 
07:04 PM, 27-May-2024
ओडिशा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अग्निवीर योजना हमारे देश के युवाओं को पसंद है। अग्निवीर बनने के लिए लाखों लोग इंटरव्यू में आ रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी को मौका नहीं देने वाली है। हिमाचल में उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई है।
विज्ञापन
05:30 PM, 27-May-2024
ओडिशा में सीएम पटनायक की जनसभा
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुलाई से कोई बिजली बिल नहीं आएगा। बीजद सरकार मुफ्त बिजली देगी। बीजद के सांसद और विधायक उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें और शंख का बटन दबाएं। कार्यक्रम को पांडियन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीएसकेवाई योजना के तहत लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी। 9 जून को नवीन बाबू सीएम पद की शपथ लेंगे।


 
05:24 PM, 27-May-2024
असम के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के पटकुरा में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं 10 जून को ओडिशा में शपथ भाजपा सरकार शपथ लेगी। 11 जून को हम पांडियन को वापस तमिलनाडु भेजेंगे। अगर राज्य को अच्छी सरकार मिलती है तो ओडिशा देश का नंबर एक राज्य बन सकता है। आज के युवा बेरोजगारी के कारण ओडिशा से पलायन कर रहे हैं। एक लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, नवीन बाबू चाहते एक लाख लोगों को नौकरी दे सकते थे।

 
03:02 PM, 27-May-2024
हम अग्निवीर को रद्द करेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "अग्निवीर में इन्होंने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाया है। हम अग्निवीर को रद्द करेंगे और पहले जो व्यवस्था थी वो लागू करेंगे। हिन्दुस्तान का हर युवा जानता है कि अग्निवीर का मतलब हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाना है।"
02:51 PM, 27-May-2024

तमाम मुश्किलों के बावजूद जनता के लिए काम कर रहे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया, '2022 में हिमाचल की जनता ने अपने विवेक से एक अच्छी ईमानदार सरकार चुनी। हमारी सरकार तमाम मुश्किलों के बावजूद जनता के लिए काम कर रही है। मोदी जी की सरकार और केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:21 PM, 27-May-2024

हार का ठीकरा भी खरगे साहब पर फूटेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ' चार जून को मोदी जी की, भाजपा की, एनडीए की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना कि राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM के कारण हम हारे हैं। हार का ठीकरा भी खरगे साहब पर फूटेगा।'
02:02 PM, 27-May-2024

बिहार में इनका कुछ नहीं होने वाला: चिराग पासवान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "ये लोग जान चुके हैं कि बिहार में इनका कुछ नहीं होने वाला। ये लोग बस खानापूर्ति कर रहे हैं ताकि बाद में कोई ये ना कहे कि इतना बड़ा राज्य बिहार जहां से देश की राजनीति की दशा और दिशा तय होती है वहां ये लोग गए ही नहीं। इनका बिहारियों से कुछ लेना देना नहीं है... "
01:28 PM, 27-May-2024
चार जून का इंतजार करें: पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'कांग्रेस और आप की कहीं समझ है, कहीं नहीं है। आज मैंने एक रिपोर्ट देखी है कि जब से भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला है यहां निवेश 85% कम हो गया है...इनकी दुकान बंद है। 4 जून का इंतजार करें, AAP भी जीरो होने वाली है और बाकी पार्टी भी जीरो होने वाली हैं।'
01:27 PM, 27-May-2024
मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए: राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दी? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी..."
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed