Lok Sabha Election Live: शिवसेना UBT का घोषणा पत्र जारी; मुंबई नॉर्थ सीट से वर्षा गायकवाड़ कांग्रेस प्रत्याशी
{"_id":"6629e05311d1b179580fbc88","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-result-date-congress-vs-bjp-pm-modi-sam-pitroda-chunav-news-hind-2024-04-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Live: शिवसेना UBT का घोषणा पत्र जारी; मुंबई नॉर्थ सीट से वर्षा गायकवाड़ कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Thu, 25 Apr 2024 03:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:21 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: सैम पित्रोदा के बयान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। वहीं महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा उम्मीदवार ने घर पर अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि एक सामान्य सा कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बन सकता है और ये सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:13 AM, 26-Apr-2024
वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई उत्तरी मध्य सीट से उम्मीदवार
इस बीच कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्षा एकनाथ गायकवाड को मुंबई उत्तरी मध्य लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
इस बीच कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्षा एकनाथ गायकवाड को मुंबई उत्तरी मध्य लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
12:06 AM, 26-Apr-2024
पश्चिम बंगाल: बीरभूम लोकसभा सीट से देवतनु भट्टाचार्य ने दाखिल किया नामांकन
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवतनु भट्टाचार्य ने गुरुवार को बीरभूम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर के बाद नामांकन दाखिल करने वाले वह पार्टी के दूसरे उम्मीदवार बन गए। बीरभूम में 13 मई को मतदान होगा।

12:01 AM, 26-Apr-2024
दूसरे चरण में मतदान के लिए मणिपुर तैयार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले मणिपुर के उखरूल निर्वाचन क्षेत्र की एक निवासी ने कहा, हम तैयार हैं और पहले ही तय कर चुके हैं कि हम किसे वोट देंगे। मैं एक ऐसे व्यक्ति को वोट दूंगी जो हमारे समुदाय के लिए जान देने के लिए तैयार होगा और समुदाय के लिए बदलाव लेकर आएगा। वहीं पीठासीन अधिकारी लेयामी कसार ने कहा, सरकार ने चुनाव के दूसरे चरण से पहले मतदान केंद्र को सजाने के लिए अतिरिक्त ध्यान दिया है। यह मतदान केंद्र पूरी तरह से महिलाओं के लिए है और हमारे यहां चार कर्मचारी हैं। सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं।

11:59 PM, 25-Apr-2024
खरगे के बयान पर सरमा ने किया पलटवार
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "पीएम मोदी अंग्रेजी को बहुत अच्छी तरह से पढ़ और लिख सकते हैं। आपने (कांग्रेस) अपना घोषणापत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा है। पूरक (सप्लीमेंट्री) पत्र क्यों भेजा जाना चाहिए? इस समय खरगे और भाजपा के बीच कोई बैठक क्यों होनी चाहिए? अगर खरगे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें आना चाहिए। अगर वह आते हैं तो मैं उनके घर जाऊंगा। नहीं तो उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने की क्या जरूरत है?" खरगे ने कहा था, पीएम मोदी को पहले हमारा घोषणापत्र पढ़ना चाहिए और फिर हम इस पर बहस कर सकते हैं।

09:40 PM, 25-Apr-2024
भ्रामक बयान मामले में पूर्व भाजपा सांसद नामग्याल का बयान जारी
लद्दाख से निर्वाचित पूर्व भाजपा सांसद नामग्याल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन को लेकर कभी ऐसा बयान जारी नहीं किया कि उनका फैसला खराब था। वे उनके नाम का इस्तेमाल कर गलतबयानी करने वाले लोगों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित और वफादार कार्यकर्ता के रूप में वे पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व के मुरीद रहे हैं।09:35 PM, 25-Apr-2024
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:27 PM, 25-Apr-2024
महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने जारी किया पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र
गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे / यूबीटी) का घोषणा पत्र जारी कर कहा, पार्टी कृषि ऋण माफी, नौकरियों और महाराष्ट्र की 'लूट' को रोकने पर ध्यान केंद्रित करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को 'वचन नाम' दिया गया है। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना (UBT) और INDI गठबंधन एक साथ मिलकर, 'महाराष्ट्र का गौरव वापस लाने' का काम करेगी।गांधीनगर में गिफ्ट सिटी का जिक्र करते हुए उद्धव ने कहा कि इस वित्तीय केंद्र को गुजरात ले जाया गया है। इसे महाराष्ट्र में बनाया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नौकरियों के अवसर पैदा किए जाएंगे ताकि राज्य के युवाओं को पलायन न करना पड़े।
05:35 PM, 25-Apr-2024
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है 2024 का चुनाव
राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : संवाद
04:05 PM, 25-Apr-2024
महाराष्ट्र की परभणी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महादेव जानकर बोले- विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कार की तलाशी ली
महाराष्ट्र की परभणी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महादेव जानकर ने दावा किया है कि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार की तलाशी ली है। राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष जानकर ने कहा कि विपक्षी दलों के लगभग 14-16 कार्यकर्ताओं ने उनकी कार की जांच की। उन्होंने गाड़ी में रखे कुछ कागजात फाड़ने की कोशिश का आरोप भी लगाया। जानकर ने बताया कि घटना बुधवार रात की है, जब उनका ड्राइवर और निजी सहायक पास में ही खाना खा रहे थे। इस मामले में नवा मोंधा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। संभावना है कि कार की जांच पैसे के लिए की गई होगी, लेकिन गाड़ी में केवल बैग और भोजन के पैकेट बरामद हुए।कांग्रेस की तरफ से वर्षा एकनाथ गायकवाड़ होंगी कांग्रेस प्रत्याशी
प्रदेश के एक अन्य अहम सियासी घटनाक्रम में वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुना गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वर्षा की उम्मीदवारी और चुनाव लड़ने की जानकारी दी।
03:17 PM, 25-Apr-2024
कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का एटीएम बना दिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'TRS और कांग्रेस दोनों ने यहां पर भ्रष्टाचार किया है। इतने कम समय में कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना कर रख दिया। TRS और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं...TRS और कांग्रेस दोनों तेलंगाना विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते हैं क्योंकि वे मजलिस से डरते हैं। भाजपा ने तय किया है कि हम 17 सितंबर को तेलंगाना विमोचन दिवस मनाएंगे...यहां TRS और कांग्रेस ने यहां जो मुस्लिम आरक्षण किया है, उसे समाप्त करके SC, ST और OBC को आरक्षण देने का काम भाजपा करेगी।'#WATCH सिद्दीपेट (तेलंगाना): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "TRS और कांग्रेस दोनों ने यहां पर भ्रष्टाचार किया है। इतने कम समय में कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना कर रख दिया। TRS और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं...TRS और कांग्रेस दोनों तेलंगाना विमोचन दिवस इसलिए नहीं… pic.twitter.com/lMBjMYRRjh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2024