Lok Sabha Election 2024 Live: ओडिशा विधानसभा के लिए आठ BJP नेताओं को टिकट; नाराज नसीम प्रचार नहीं करने पर अड़े
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: देश में सियासी सरगर्मियों के बीच धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता स्मृति ईरानी, राहुल गांधी सरीखे नेताओं के बीच जुबानी जंग का दौर भी जारी है। पढ़िए चुनावी रैलियों और लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े अहम अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बीजद ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
- भोगराई से गौतम बुद्ध दास
- बेगुनिया से प्रदीप साहू
- खुर्दा से राजेंद्र साहू
#WATCH | Bhubaneswar: BJD releases 8th list of candidates for Odisha assembly elections. Odisha CM and BJD Chief Naveen Patnaik declares the names of 3 candidates.
— ANI (@ANI) April 27, 2024
Bhograi: Gautam Buddha Das
Begunia: Pradeep Sahu
Khurda: Rajendra Sahu
(Video Source: BJD) pic.twitter.com/YbGgTGluLl
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने पल्लाहारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और स्थानीय लोगों से बात की।
#WATCH | Odisha: Union Minister and BJP Lok Sabha candidate from Sambalpur, Dharmendra Pradhan visited Pallahara assembly constituency during his election campaigning. During this, he also visited a tea stall, had tea and interacted with the locals.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/vOuxyQLLKH
— ANI (@ANI) April 27, 2024
गुजरात के वड़ोदरा में आयोजित रोड शो में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah conducts a roadshow in Vadodara, Gujarat.#LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/HP8VrxtEO4
— ANI (@ANI) April 27, 2024
तेलंगाना बीजेपी प्रमुख और सिकंदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार जी किशन रेड्डी और पार्टी नेता खुशबू ने हैदराबाद में रोड शो किया।
#WATCH | Telangana BJP chief and party's candidate from Secunderabad Lok Sabha seat, G Kishan Reddy and party leader Kushboo hold a roadshow in Hyderabad. pic.twitter.com/zqzTnUp5cQ
— ANI (@ANI) April 27, 2024
मणिपुर पुलिस ने बताया कि फर्जी वीडियो साझा करने के लिए एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र अवहाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का फुटबॉल केंद्र है। यहां युवाओं के बीच फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं फुटबॉल की भाषा में बोलूं तो लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा 2-0 से आगे हैं।
नसीम खान से मिलीं वर्षा गायकवाड़
मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को नसीम खान से मुलाकात की। बता दें, एक दिन पहले ही नसीम ने मुस्लिम उम्मीदवारों की कमी के कारण पार्टी की चुनाव अभियान समिति से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि वे खुद मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने गायकवाड़ को टिकट दे दिया। शनिवार को खान और गायकवाड़ के बीच 25 मिनट तक मुलाकात हुई। खान ने कहा कि वह पार्टी के लिए प्रचार नहीं करने के अपने फैसले पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ मेरी छोटी बहन हैं और कभी भी मुझसे मिल सकती हैं। मैं अपने रुख पर कायम हूं। न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी कोई (कांग्रेस) मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की चौथी सूची जारी की है।
BJP releases fourth list of candidates for the upcoming Odisha Assembly elections. pic.twitter.com/Kav7gF6k2M
— ANI (@ANI) April 27, 2024
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा आलाकमान अभी सिर्फ दिखावा कर रही है कि वे संविधान नहीं बदलेंगे लेकिन सत्ता में वापस आते ही पार्टी संविधान बदल देगी। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महंगाई आदमी हैं। वलसाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थन में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे संविधान बदलेंगे लेकिन पीएम मोदी लगातार इनकार कर रहे हैं।
चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के चामराजनगर संसदीय क्षेत्र के हनूर के एक मतदान केंद्र पर 29 अप्रैल को पुनर्मतदान कराया जाएगा। आयोग ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार 26 अप्रैल को मतदान केंद्र संख्या 146, सरकारी निम्न प्राथमिक विद्यालय, इंदिगानाथ, 221-हंसूर विधानसभा क्षेत्र में हुआ मतदान शून्य माना जाएगा।
भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटकर मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।