Lok Sabha Election 2024: आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर को फाड़ने पर विवाद, जितेंद्र अव्हाड़ ने मांगी माफी
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। अब तक छह चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के एक जून को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
लाइव अपडेट
एनसीपी (एसपी) नेता अव्हाड़ ने मांगी माफी
एनसीपी (एसपी) के नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर को फाड़ने के लिए माफी मांग ली। एनसीपी नेता अजित पवार ने जितेंद्र अव्हाड़ को घटना के लिए निशाने पर लिया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं भाजपा ने पूरे महाराष्ट्र में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में मामला बढ़ते देख जितेंद्र अव्हाड़ ने माफी मांग ली। बता दें कि जितेंद्र अव्हाड़ ने रायगढ़ के महाड में राज्य सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की उस कथित योजना के खिलाफ था, जिसमें मनुस्मृति के कुछ छंदों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना शामिल है। इस विरोध प्रदर्शन के एक वीडियो में अव्हाड़ एक पोस्टर को फाड़ते नजर आए, जिस पर आंबेडकर की तस्वीर थी। इसी से विवाद हो गया।नवीन पटनायक का रोड शो
ओडिशा के नीमापाड़ा में मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रोड शो किया।#WATCH नीमापाड़ा (ओडिशा): ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रोड शो किया। pic.twitter.com/oc2zwxJEx4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
मिथुन चक्रवर्ती बोले- भाजपा 400 पार होगी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं आपको बोल रहा हूं कि बीजेपी का 400 पार होगा।'#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं आपको बोल रहा हूं कि बीजेपी का 400 पार होगा।" pic.twitter.com/xwYwfQ3Kvy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
गाजीपुर में अमित शाह का रोड शो
उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजीपुर में रोड शो किया।#WATCH उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजीपुर में रोड शो किया। pic.twitter.com/7t6wmGYlnm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
पीएम के बयान पर नवीन पटनायक का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने आज ओडिशा में एक रैली में कहा कि मेरा स्वास्थ्य ख़राब है और वे इस मामले में एक जांच कराना चाहते हैं। अगर उन्हें मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है तो वो मुझे फोन कर सकते हैं। ओडिशा और दिल्ली में भाजपा के कई नेता पिछले 10 सालों से मेरे स्वास्थ्य के बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है...उन्हें ओडिशा को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने की हमारी मांग पर ध्यान देना चाहिए। हम ये मांग कई सालों से उठा रहे हैं। इससे ओडिशा के लोगों को फायदा पहुंचेगा।'#WATCH भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आज ओडिशा में एक रैली में कहा कि मेरा स्वास्थ्य ख़राब है और वे इस मामले में एक जांच कराना चाहते हैं। अगर उन्हें मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है तो वो… pic.twitter.com/amwyLqIvPO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो
यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी।#WATCH गोरखपुर (यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन के समर्थन में रोड शो किया। pic.twitter.com/E6ZjHRZCZj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पीएम मोदी की रैली
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मोदी दिल्ली से हर घर नल से जल देने में लगा है यहां हर किसी को नल नहीं मिला। ओडिशा इस स्थिति को बदलने के लिए वोट दे रहा है। ओडिशा मोदी की मुफ्त चावल योजना में भी BJD की लूट को खत्म करने के लिए वोट दे रहा है।'#WATCH केंद्रपाड़ा (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी दिल्ली से हर घर नल से जल देने में लगा है यहां हर किसी को नल नहीं मिला। ओडिशा इस स्थिति को बदलने के लिए वोट दे रहा है। ओडिशा मोदी की मुफ्त चावल योजना में भी BJD की लूट को खत्म करने के लिए… pic.twitter.com/It9eYJCJvC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
सीएम शिंदे ने संजय राउत को भेजा मानहानि नोटिस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को एक मानहानिकारक लेख को लेकर नोटिस भेजा है। इस लेख में संजय राउत ने लिखा था कि सीएम शिंदे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि एनसीपी उम्मीदवारों को हार मिले। संजय राउत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में सीएम शिंदे द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को साझा किया। सीएम शिंदे के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सीएम शिंदे ने कानूनी नोटिस भेजा है।नोटिस में कहा गया है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में 26 मई को लिखे गए लेख में संजय राउत ने झूठा दावा किया कि सीएम शिंदे ने हर लोकसभा में करोड़ों रुपये बांटे हैं। लेख में ये भी दावा किया गया कि शिंदे ने अजित पवार की एनसीपी के उम्मीदवारों को हराने के लिए ये सब किया। नोटिस में कहा गया कि आपत्तिजनक लेख संजय राउत द्वारा चर्चा में आने के लिए और राजनीतिक फायदे के लिए लिखा। सीएम शिंदे ने संजय राउत से उनके दावे के पक्ष में सबूत पेश करने को कहा है। नोटिस के अनुसार, अगर संजय राउत सबूत पेश नहीं कर पाते हैं तो उन्हें तीन दिनों के भीतर माफी मांगनी चाहिए या फिर कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में भाजपा के साथ सीएम शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी सहयोगी पार्टियां हैं।
सीईसी बोले- चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया में लगातार सुधार कर रहा
चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडरों और विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों के सदस्यों जैसे विभिन्न वर्गों के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए घर से मतदान की सुविधा इस संसदीय चुनाव में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर बढ़ाई गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हवाले से चुनाव आयोग के एक बयान में कहा गया, 'चुनावी प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रयास करना आयोग का संकल्प रहा है, जो वैश्विक स्तर पर नए मानक स्थापित करता है।'फडणवीस बोले- वाराणसी में प्रचार की ही जरूरत नहीं है
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वाराणसी संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी के लिए प्रचार में जुटे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार से प्रधानमंत्री और योगी जी ने इस भूमि को बदला है, यहां काम हुआ है, उसे देखकर दुनिया यहां आना चाहती है... यहां प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है। यहां लोग मोदी जी को आशीर्वाद देना चाहते हैं।'#WATCH वाराणसी: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "... जिस प्रकार से प्रधानमंत्री और योगी जी ने इस भूमि को बदला है, यहां काम हुआ है, उसे देखकर दुनिया यहां आना चाहती है... यहां प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है। यहां लोग मोदी जी को आशीर्वाद देना चाहते हैं..." pic.twitter.com/q8Hp6r9HdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024