फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: EC के नियम तोड़ने पर हैदराबाद में अमित शाह पर केस; ओडिशा से चुनाव लड़ेंगी अंजनी सोरेन

Sat, 04 May 2024 09:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 09:13 AM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन कर दिया है। वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा ने तंज कसा है। पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी को न डरने और न भागने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Polls Dates bjp congress Candidates rahul gandhi pm modi News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:28 PM, 03-May-2024
असम के धुबरी में चौर क्षेत्र के बच्चे और लोग स्कूल और काम पर जाने के लिए अब भी नावों पर निर्भर हैं। 
 
 
10:15 PM, 03-May-2024
भैंस की पीठ पर बैठकर नामाकंन करने पहुंचे निर्दलीय उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से निर्दलीय उम्मीदवार अजीत प्रसाद महतो भैंस की पीठ पर बैठकर नामांकन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। 
 
विज्ञापन
10:14 PM, 03-May-2024
शिवसेना उम्मीदवार ने दायर किया नामांकन
मुंबई दक्षिण से शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान, सीएम एकनाथ शिंदे, सांसद मिलिंद देवड़ा, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके पति यशवंत जाधव उपस्थित रहे। 
10:12 PM, 03-May-2024
हेमंत सोरेन की बहन ओडिशा से लड़ेंगी विधानसभा-लोकसभा चुनाव
ओडिशा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए झामुमो ने उम्मीदवारों की घोषणा की। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ सरस्काना विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगी।
10:10 PM, 03-May-2024
सेब से बनी माला से टीडीपी विधायक का स्वागत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में टीडीपी विधायक नंदमुरी बालकृष्ण के रोड शो के दौरान समर्थकों ने सेब से बनी माला से उनका स्वागत किया।
10:08 PM, 03-May-2024
अमित शाह के खिलाफ मामला दर्ज
चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में टी यमन सिंह, हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य पार्टी प्रमुख जी किशन रेड्डी और पार्टी नेता राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 03-May-2024
महाराष्ट्र में बरसे राहुल गांधी
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना अवैध है। इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। पीएम मोदी कहते हैं कि वे राजनीति को साफ कर रहे हैं और अगर वे राजनीति को साफ कर रहे हैं तो उन्होंने सभी दानदाताओं के नाम क्यों छुपाये? जब नाम सामने आते हैं तो पता चलता है कि एक दिन एक कंपनी को हजारों करोड़ रुपये का ठेका मिला और  बाद में वह कंपनी भाजपा को पैसा देती है। CBI एक कंपनी के खिलाफ केस खोलती है, वह कंपनी भाजपा को हजारों करोड़ रुपये देती है।
 
 
07:55 PM, 03-May-2024
रांची में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के समर्थन में रोड शो किया।
07:16 PM, 03-May-2024

संजय निरुपम ने थामा शिवसेना का हाथ
कांग्रेस से निष्काषित संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों के चलते उन्हें छह वर्षों के लिए निष्काषित किया था।
 

06:51 PM, 03-May-2024
पोरबंदर में भाजपा उम्मीदवार की रैली
पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज मेरे रोडशो में इतनी विशाल संख्या में जनता आई है, रूपाली गांगुली भी आई हैं। सभी लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। सब लोगों का विश्वास भाजपा में है। देश भर में भाजपा '370 से अधिक' और NDA '400 से अधिक' सीटें जीतेगी। 
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed