फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत; घाटकोपर में पीएम मोदी मोदी का रोड शो

Wed, 15 May 2024 09:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 May 2024 09:26 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election Live: भाजपा ने चुनाव आयोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर मुंबई के घाटकोपर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Lok Sabha Phase Wise Seats Polls Result Date rahul gandhi pm modi Congress BJP ow
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:23 PM, 15-May-2024

भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत

भाजपा ने चुनाव आयोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने राहुल के सेना पर दिए गए बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार ने सैनिकों की दो श्रेणियां बनाई हैं। एक श्रेणी में गरीब परिवारों और आरक्षित वर्गों को रखा गया है। दूसरी में अमीर परिवारों के लोगों को भर्ती किया जाता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजीव चंद्रशेखर समेत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोला है और यह हमारे सशस्त्र बलों पर हमला है। 

07:40 PM, 15-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के घाटकोपर में रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
07:38 PM, 15-May-2024

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने किया रोड शो

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने बैरकपुर में बोरोपोल से जाफरपुर मोड़ तक रोड शो किया।

07:36 PM, 15-May-2024

आंध्र प्रदेश में 81.86 प्रतिशत मतदान

आंध्र प्रदेश में 13 मई को हुए चुनाव के दौरान 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों के लिए कुल मतदान प्रतिशत 81.86 प्रतिशत रहा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीना ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम के माध्यम से 80.66 प्रतिशत और डाक मतपत्रों के माध्यम से 1.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

 

07:36 PM, 15-May-2024

पीएम के मंच पर जाने की अनुमति न मिलने पर शिवसेना नेता का इस्तीफा
महाराष्ट्र में पीएम मोदी की रैली में मंच पर जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। ठाणे जिले के कल्याण-मुरबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी इकाई के प्रभारी अरविंद मोरे ने अपने इस्तीफे के बारे में बुधवार को जानकारी दी। 

05:05 PM, 15-May-2024

पीएम मोदी के इशारे पर चलने वाली कठपुतली है चुनाव आयोग- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पीएम मोदी के निर्देशों पर चलने वाली कठपुतली करार दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आयोग ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए जान-बूझकर दो महीने की अवधि तक चुनाव करवाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन चुनाव आयोग को इसकी कोई चिंता नहीं है। सीएम बनर्जी ने पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावों के दौरान आयुष्मान भारत योजना के विस्तार करने की योजना का कथित रूप से एलान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 15-May-2024

पश्चिम बंगाल में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, काम करने का तरीका और राजनीति की सोच बदल चुकी है। अब राजनेता मेवा नहीं खाते बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों की सेवा करते हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'मजबूत सरकार' चला रहे हैं लेकिन इंडि गठबंधन के लोग 'मजबूर सरकार' चाहते हैं।"
 

04:57 PM, 15-May-2024

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन निभाया नहीं। खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार हर काम में विफल रही है। आरक्षण पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष  ने कहा ‘हम आरक्षण के लिए और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और भाजपा को आरक्षण के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।’

04:56 PM, 15-May-2024

ओडिशा में गरजे अमित शाह 

ओडिशा के गंजम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नवीन पटनायक दोबारा नहीं आएंगे क्योंकि ओडिशा के लोगों ने उन्हें अलविदा कह दिया है। अमित शाह ने दावा किया कि ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री आएगा।

04:55 PM, 15-May-2024

बीजेडी नेता वीके पांडियन का दावा- पटनायक बनेंगे मुख्यमंत्री

बीजेडी नेता वीके पांडियन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और लोगों के आशीर्वाद से, नवीन पटनायक 9 जून को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पांडियन ने कहा कि पटनायक का पहला आदेश मुफ्त बिजली आपूर्ति प्रदान करना होगा। इसके अलावा ओडिशा की जनता के लिए बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का विस्तार करना होगा।

Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed