Lok Sabha Election Live: 'आम आदमी पार्टी के राष्ट्र विरोधी ताकतों से रिश्ते', भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
लाइव अपडेट
अमित शाह ने ओडिशा में वीके पांडियन पर निशाना साधा
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, 'ओडिशा पर कोई तमिल बाबू शासन कर सकता है क्या? नवीन बाबू ने तमिल बाबुओं को ओडिशा का राजा बना दिया है...इन तमिल बाबुओं ने ओडिशा में लूट मचाई है।' अमित शाह का निशाना वीके पांडियन पर माना जा रहा है।#WATCH ढेंकनाल: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, "ओडिशा पर कोई तमिल बाबू शासन कर सकता है क्या? नवीन बाबू ने तमिल बाबुओं को ओडिशा का राजा बना दिया है...इन तमिल बाबुओं ने ओडिशा में लूट मचाई है।" pic.twitter.com/fwEEYvGx07
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जाट चौपाल से पालम रेलवे स्टेशन तक रोड शो कर रहे हैं।#LokSabhaElections2024
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
दिल्ली की सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। pic.twitter.com/zbe0RJGksK
संकट मोचन मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना
PM नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।#WATCH वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। pic.twitter.com/BuHmZLy5Ff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
विपक्षी गठबंधन 300 सीट पार कर चुका है- तेजस्वी यादव का दावा
बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री के पास अब कुछ बचा ही नहीं है। वे जान चुके हैं कि INDIA गठबंधन 300 सीट पार कर चुकी है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं...400 छोड़ो उनके लिए 240 सीटें लाना भी मुश्किल है।'#WATCH पटना: बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...प्रधानमंत्री के पास अब कुछ बचा ही नहीं है। वे जान चुके हैं कि INDIA गठबंधन 300 सीट पार कर चुकी है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं...400 छोड़ो उनके लिए 240 सीटें लाना भी मुश्किल है..." pic.twitter.com/LMmf7mZQm9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में चले पत्थर
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में मंगलवार को मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में रोड शो किया। अब खबर आई है कि इस रोड शो के दौरान पत्थरबाजी हुई। भाजपा ने इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। रोड शो के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और काफी देर हंगामे की स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। पत्थरबाजी में मिथुन चक्रवर्ती और मिदनापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।महिलाएं सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं- वाराणसी में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र में आई हैं। आप बताइए जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलता, यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ नहीं आई। कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी।'#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र में आई हैं। आप बताइए जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलता, यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ नहीं आई। कांग्रेस, सपा… pic.twitter.com/4gtPxzpxj3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
'विपक्षी गठबंधन महिला आरक्षण का विरोध करता है'
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'INDI गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है वहां महिलाओं का जीना दुभर हो जाता है। वाराणसी के लोग उत्तर प्रदेश-बिहार दोनों के जंगलराज से परिचित हैं। बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करें, योगी आदित्यनाथ की सरकार उनका वह हाल करेगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।'#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है वहां महिलाओं का जीना दुभर हो जाता है। वाराणसी के लोग उत्तर प्रदेश-बिहार दोनों के जंगलराज से परिचित हैं। बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई… pic.twitter.com/gk218cbHnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
वाराणसी में बोले पीएम मोदी- मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने काशी का नामांकन अपनी मां के बिना किया है, मां गंगा ही मेरी मां हैं। मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने मुझे पहले काशी बुलाया था अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।'#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह पहली बार है जब मैंने काशी का नामांकन अपनी मां के बिना किया है, मां गंगा ही मेरी मां हैं। मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने मुझे पहले काशी बुलाया था अब मां गंगा ने मुझे गोद ले… pic.twitter.com/b1FWp9BiGB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
वाराणसी में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम' में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कुछ ही देर में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।#WATCH वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम' में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कुछ ही देर में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/HxBbuTf7rN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी- अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा के खिलाफ जो मतदान शुरू हुआ है वह आखिरी तक जब पूर्वांचल का चुनाव होगा तब तक चलेगा और जब सातवां चरण खत्म होगा तब तक भाजपा का सफाया हो जाएगा... जनता इन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी... एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण आदि काम समाजवादियों का है।'#WATCH आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा के खिलाफ जो मतदान शुरू हुआ है वह आखिरी तक जब पूर्वांचल का चुनाव होगा तब तक चलेगा और जब सातवां चरण खत्म होगा तब तक भाजपा का सफाया हो जाएगा... जनता इन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी... एयरपोर्ट,… pic.twitter.com/XlkWheeqDD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024