Lok Sabha Election Results Live: आम चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक; पीएम से मिले नीतीश
Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नतीजे कल यानी चार जून को जारी किए जाएंगे। इससे पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत के अनुमान लगाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले की सियासी खबरों के लिए पढ़िए अमर उजाला डॉट कॉम...
लाइव अपडेट
उच्च न्यायालय ने दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जाए। मंगलवार को पूरे देश में मतों की गिनती की जाएगी।
हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रतिन चक्रवर्ती ने एक याचिका दायर कर आयोग को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए संविदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, संविदा शिक्षकों और नागरिक स्वयंसेवकों को कर्मियों के रूप में नियुक्त न करे। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की अवकाशकालीन पीठ ने आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के सीईओ द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने उन्हें विक्रम संपत द्वारा लिखित पुस्तक शिवा भेंट की।
#WATCH पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "ये(एग्जिट पोल) मोदी का पोल है। जनता के एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन जीत रही है। कम से कम 290 सीटें INDIA गठबंधन जीत रहा है। 2020 में जो धांधली हुई थी, इस बार बिहार की जनता उस धांधली को बर्दाश्त नहीं… pic.twitter.com/NOJap4O7xu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar met PM Narendra Modi at the latter's residence in Delhi today. pic.twitter.com/pG7WGbyHxz
— ANI (@ANI) June 3, 2024
#WATCH | BJP MP and party's national spokesperson Sudhanshu Trivedi says, "First the opposition parties used abusive words against PM Modi, BJP & our governance- we accepted it. But when you attack democracy...we would not accept it. We BJP-NDA alliance had one formula- trust… pic.twitter.com/v072S1hiyy
— ANI (@ANI) June 3, 2024
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "बीजेपी कल हार रही है, कल पीयूष गोयल को मुंबई में रुकना है तो वह कल मुंबई में अपनी ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी की हार देखेंगे..' pic.twitter.com/4aEiAO9I6u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024
#WATCH | Preparations are underway at the AICC headquarters in Delhi ahead of the counting of votes for #LokSabhaElections2024 tomorrow, 4th June pic.twitter.com/LIL3uxhWH7
— ANI (@ANI) June 3, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लोकसभा चुनाव के परिणामों के एलान के एक दिन पहले हुई है। दोनों नेताओं ने 7, लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।