फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Live: इस कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, CPM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Thu, 18 Apr 2024 11:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Apr 2024 11:18 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे। आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल सहित 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी की 8 और उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Schedule Parties Candidates Result Congress vs BJP News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:18 PM, 18-Apr-2024
हिमंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस सरकारों ने असम की बराक घाटी की उपेक्षा की। उन्होंने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। बुनियादी ढांचे की उपेक्षा की। फॉल्ट लाइन का फायदा उठाया। आज, 55 वर्षों के बाद, इस क्षेत्र को एक नया मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़कें और एक उत्तरदायी सरकार मिल रही है। भीड़ की प्रतिक्रिया हमारे प्रयासों के बारे में बताती है।
11:17 PM, 18-Apr-2024
हैदराबाद जिले के 5,41,201 मतदाताओं को सूची से हटाया
हैदराबाद के जिला चुनाव अधिकारी ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि जनवरी 2023 से हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,141 मृत मतदाता, 4,39,801 स्थानांतरित मतदाता और 54,259 डुप्लिकेट मतदाता हैं। कुल 5,41,201 मतदाताओं को ईसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया है।


 
विज्ञापन
11:06 PM, 18-Apr-2024

राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त ने की लोगों से मतदान की अपील

भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रथम चरण के मतदान के लिए देशवासियों से मतदान की अपील की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि वह देशवासियों को बताना चाहती हैं कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन प्रगति पर है। देश की 18 वीं लोकसभा और चार राज्यों की विधानसभाओं के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है।

राष्ट्रपति ने कहा, भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ लोकतंत्र की जननी भी है। हमारे लिए चुनाव सबसे बड़ा त्यौहार है। मुर्मू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी मतदाता खास तौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवा गौरव के इस क्षण मतदान के लिए उत्सुक होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि यह उनका अनुरोध है कि लोग बढ़चढ़ कर इस मतदान पर्व का हिस्सा बने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

वहीं राजीव कुमार ने भी लोगों का आह्वान किया कि वह वोट करने जरूर आएं। चुनाव अधिकारी तमाम सुविधाओं के साथ मतदाताओं का इंतजार कर रहे होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह सच है कि गर्मी का मौसम है। सबको पूरी सावधानी बरतनी होगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय मतदाताओं का जज्बा गर्मी को भी मात देगा।
09:27 PM, 18-Apr-2024
केरलः नफरती भाषण देने पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा के खिलाफ केस दर्ज
केरल पुलिस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद के खिलाफ नफरती भाषण देने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने हाल ही में कोझिकोड लोकसभा क्षेत्र में एक चुनाव अभियान के दौरान गलत बयानबाजी की। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग को तिरुवनंतपुरम के एक मूल निवासी से शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने कुट्टीकट्टूर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर भाजपा केंद्र में फिर से सत्ता में आती है तो अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
09:20 PM, 18-Apr-2024
कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप 
कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी व अन्य पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की। बंगलूरू दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा के चुनाव एजेंट गजेंद्र एस ने बृहस्पतिवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां बीटीएम लेआउट इलाके में मतदाताओं को पार्टी से 'गारंटी कार्ड' के बदले में अपना आधार दिखाने के लिए यह कहकर झांसा दे रहे थे कि चुनाव के बाद उन्हें एक लाख रुपये का बांड मिलेगा।

आयोग को साक्ष्य के रूप में तस्वीरें सौंपते हुए भाजपा ने शिकायत में कहा, यह आपके संज्ञान में लाना है कि कांग्रेस के नेता, जिनमें सौम्या रेड्डी, पूर्व बीबीएमपी मेयर मंजूनाथ रेड्डी और अन्य शामिल हैं, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव के बाद पैसों के भुगतान का वादा एक तरीके से मतदान के लिए रिश्वतखोरी के समान होगा।
 
09:20 PM, 18-Apr-2024
सीपीएम ने भुवनेश्वर लोकसभा सीट और 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
सीपीएम ने गुरुवार को राज्य की एक लोकसभा सीट और सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। सीपीएम ने वरिष्ठ नेता सुरेश पाणिग्रही को भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। 
  1. बोनाई विधानसभा सीट- लक्ष्मण मुंडा 
  2. नीलगिरि विधानसभा सीट- जोगानंद दास
  3. राणापुर विधानसभा सीट- सरोज नयन
  4. खुर्दा विधानसभा सीट- गिरीश महराना
  5. सालेपुर विधानसभा सीट- बद्री नारायण दास
  6. मोरदा विधानसभा सीट- मृत्युंजय बेहरा 
  7. चित्रकोंडा विधानसभा सीट- रघुनाथ हंतल
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 PM, 18-Apr-2024
पूर्व पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को लोकसभा में मान्यता नहीं मिल सकी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति क्या है? राहुल गांधी जो कहते हैं, उसे ज्यादा तूल न दें। एनडीए कर्नाटक में सभी 28 सीटें जीतेगी।

 
09:20 PM, 18-Apr-2024
हम 400 पार करेंगे: गोवा सीएम
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं उत्तर और दक्षिण गोवा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में संतुलित प्रचार कर रहा हूं। अबकी पार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार- कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग यह नारा लगा रहे हैं। हम इस बार 400 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। यहां तक कि विपक्ष भी कह रहा है कि हम इस आंकड़े के करीब पहुंचेंगे।

 
09:20 PM, 18-Apr-2024
भारत के पास सीमा पार भी कार्रवाई करने की ताकत: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को केरल के मवेलिककारा में कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत के पास सीमा पार कार्रवाई करके आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने की क्षमता है। अगर कोई भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो हमारे पास उससे निपटने की शक्ति है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी ओर भी कार्रवाई करने की शक्ति है।

 
09:19 PM, 18-Apr-2024
असम में कांग्रेस चुनाव प्रचार कार्यालय क्षतिग्रस्त; एफआईआर दर्ज
असम के मोरीगांव जिले में कांग्रेस उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई के दो अस्थायी चुनाव प्रचार कार्यालयों को अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने बुधवार रात बागजाप में नगांव लोकसभा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। नगांव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed