Jharkhand Election Voting: पहले चरण में 43 सीटों पर 66 फीसदी से अधिक मतदान, 10+ सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग
{"_id":"67339fdd4d001d244d045d7c","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-live-updates-43-seats-voting-percentage-booth-wise-bjp-congress-evm-glitch-ne-2024-11-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election Voting: पहले चरण में 43 सीटों पर 66 फीसदी से अधिक मतदान, 10+ सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 13 Nov 2024 11:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:56 PM IST
खास बातें
Jharkhand Assembly Election 2024 Polling News Live: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज मतदान कराए गए। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई। हालांकि, कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदान हुआ। आयोग के नियम के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर वोटर शाम 5 बजे से पहले कतार में लग चुके थे, केवल उन्हीं बूथों पर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत मिली। रात 11.30 बजे तक 66.37 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: इन 11 सीटों पर शाम पांच बजे तक 70 फीसदी या इससे अधिक मतदान हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:30 PM, 13-Nov-2024
झारखंड विधानसभा चुनाव में रात 11.30 बजे तक लगभग 67 फीसदी मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जानिए रात 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- फोटो : अमर उजाला
09:30 PM, 13-Nov-2024
रात साढ़े नौ बजे तक 66.16 फीसदी से अधिक मतदान हुआ
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जानिए मतदान प्रतिशत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
08:25 PM, 13-Nov-2024
रात आठ बजे तक 65.78 फीसदी मतदान, अंतिम वोटिंग प्रतिशत आने में लगेगा समय
चुनाव आयोग ने बताया कि रात आठ बजे तक झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर 65.78 फीसदी मतदान हुआ। आयोग के मुताबिक सभी सीटों पर अंतिम वोटिंग प्रतिशत आने में समय लगेगा। मतदान प्रतिशत वोटर टर्नआउट एप के आधार पर दिखाए जा रहे हैं।07:21 PM, 13-Nov-2024
झारखंड से बिना अनुमति जयपुर लौटे IPS अधिकारी, चुनाव आयोग ने निलंबन का निर्देश दिया
झारखंड में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। बिना अनुमति के घर लौटने के आरोपी राजस्थान कैडर के इस आईपीएस अधिकारी को चुनाव आयोग ने निलंबित करने का आदेश दिया है। पर्यवेक्षक के रूप में तैनात इस अधिकारी को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एक निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किया गया था। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने राज्य सरकार को निलंबित करने संबंधी निर्देश दिए हैं। इस पर आरोप है कि वह चुनाव आयोग को सूचित किए बिना या उससे अनुमति लिए बिना अपने घर जयपुर लौट गया।06:17 PM, 13-Nov-2024
झारखंड में मतदान पूरा: प्रत्याशियों का सियासी भाग्य ईवीएम में कैद
मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने ईवीएम को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। वीडियो पूर्वी सिंहभूम जिले का है।#WATCH | East Singhbhum, Jharkhand: At the end of the first phase of polling, EVMs are being sealed at a polling booth#JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/mtheAVmCN3
— ANI (@ANI) November 13, 2024
05:37 PM, 13-Nov-2024
पांच बजे तक सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान
निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां पांच बजे तक 77.32 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को 43 में से 10 विधानसभा सीटों पर 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। दूसरे नंबर पर बहरागोड़ा है जहां 76.15 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर लोहरदगा में 73.21 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा सीट पर 72.29%, राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट पर 72.13 फीसदी मतदान हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर 71.54%, गुमला जिले की सिसई विधानसभा सीट पर 71.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोहरदगा जिले की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.06 वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम की घाटशिला विधानसभा सीट पर 70.05% मतदान हुआ है। लातेहार में 69.7 फीसदी मतदान हुआ है।| जिला | सीट | मतदान प्रतिशत (पांच बजे तक) |
| पूर्वी सिंहभूम | बहरागोड़ा | 76.15 |
| हजारीबाग | बरही | 61.10 |
| रामगढ़ | बड़कागांव | 66.32 |
| हजारीबाग | बरकट्ठा | 59.10 |
| गढ़वा | भवनाथपुर | 68.20 |
| पलामू | बिश्रामपुर | 62.63 |
| लोहरदगा | बिशुनपुर | 70.06 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चाईबासा | 68.61 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चक्रधरपुर | 66.50 |
| चतरा | चतरा | 61.16 |
| पलामू | छतरपुर | 60.88 |
| पलामू | डाल्टनगंज | 64.82 |
| गढ़वा | गढ़वा | 66.46 |
| पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला | 70.05 |
| गुमला | गुमला | 65.46 |
| रांंची | हटिया | 58.20 |
| हजारीबाग | हजारीबाग | 57.65 |
| पलामू | हुसैनाबाद | 59.04 |
| सरायकेला-खरसावां | ईचागढ़ | 69.00 |
| पश्चिमी सिंहभूम | जगन्नाथपुर | 66.26 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पूर्वी | 56.72 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पश्चिम | 55.95 |
| पूर्वी सिंहभूम | जुगसलाई | 64.53 |
| रांची | कांके | 57.89 |
| सरायकेला-खरसावां | खरसावां | 77.32 |
| खूंटी | खूंटी | 69.53 |
| कोडरमा | कोडरमा | 62.00 |
| सिमडेगा | कोलेबिरा | 68.62 |
| लातेहार | लातेहार | 69.70 |
| लोहरदगा | लोहरदगा | 73.21 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मझगांव | 69.40 |
| रांची | मांडर | 72.13 |
| लातेहार | मनिका | 64.15 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मनोहरपुर | 63.43 |
| पलामू | पांकी | 65.13 |
| पूर्वी सिंहभूम | पोटका | 72.29 |
| रांची | रांची | 51.50 |
| सरायकेला-खरसावां | सरायकेला | 71.54 |
| चतरा | सिमरिया | 65.65 |
| सिमडेगा | सिमडेगा | 68.70 |
| गुमला | सिसई | 71.21 |
| रांची | तमाड़ | 67.12 |
| खूंटी | तोरपा | 67.03 |
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 13-Nov-2024
70.10 फीसदी मतदान के साथ बहरागोड़ा सबसे आगे, अन्य सीटों का विवरण देखिए
निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में बहरागोड़ा में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां अब तक 70.10 फीसदी मतदान हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक में 65.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सिमडेगा में 64.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।| जिला | सीट | मतदान प्रतिशत |
| पूर्वी सिंहभूम | बहरागोड़ा | 70.10 |
| हजारीबाग | बरही | 59.30 |
| रामगढ़ | बड़कागांव | 59.22 |
| हजारीबाग | बरकट्ठा | 58.10 |
| गढ़वा | भवनाथपुर | 61.39 |
| पलामू | बिश्रामपुर | 56.43 |
| लोहरदगा | बिशुनपुर | 65.44 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चाईबासा | 60.51 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चक्रधरपुर | 60.17 |
| चतरा | चतरा | 56.63 |
| पलामू | छतरपुर | 56.29 |
| पलामू | डाल्टनगंज | 56.93 |
| गढ़वा | गढ़वा | 60.71 |
| पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला | 69.44 |
| गुमला | गुमला | 61.56 |
| रांंची | हटिया | 51.09 |
| हजारीबाग | हजारीबाग | 54.71 |
| पलामू | हुसैनाबाद | 54.45 |
| सरायकेला-खरसावां | ईचागढ़ | 67.30 |
| पश्चिमी सिंहभूम | जगन्नाथपुर | 59.85 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पूर्वी | 48.50 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पश्चिम | 47.81 |
| पूर्वी सिंहभूम | जुगसलाई | 62.98 |
| रांची | कांके | 53.30 |
| सरायकेला-खरसावां | खरसावां | 69.77 |
| खूंटी | खूंटी | 63.49 |
| कोडरमा | कोडरमा | 58.13 |
| सिमडेगा | कोलेबिरा | 64.78 |
| लातेहार | लातेहार | 63.70 |
| लोहरदगा | लोहरदगा | 65.99 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मझगांव | 62.51 |
| रांची | मांडर | 64.77 |
| लातेहार | मनिका | 61.76 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मनोहरपुर | 58.67 |
| पलामू | पांकी | 58.64 |
| पूर्वी सिंहभूम | पोटका | 61.12 |
| रांची | रांची | 44.25 |
| सरायकेला-खरसावां | सरायकेला | 63.57 |
| चतरा | सिमरिया | 60.05 |
| सिमडेगा | सिमडेगा | 63.91 |
| गुमला | सिसई | 66.53 |
| रांची | तमाड़ | 55.28 |
| खूंटी | तोरपा | 63.29 |
03:27 PM, 13-Nov-2024
तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान
वोटर टर्नआउट एप पर जारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।03:09 PM, 13-Nov-2024
धोनी अपनी पत्नी के साथ रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे।
धोनी ने जब मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान किया तो स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।
#WATCH | Former Indian cricket team captain MS Dhoni along with his wife, Sakshi arrives at a polling booth in Ranchi to cast his vote for #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/KlD68mXdzM
— ANI (@ANI) November 13, 2024
धोनी ने जब मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान किया तो स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।
#WATCH | Former Indian cricket team captain MS Dhoni casts his vote at a polling booth in Ranchi to cast his vote for #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/kc0xYDoR6m
— ANI (@ANI) November 13, 2024
02:43 PM, 13-Nov-2024