UP Board Result Live: 10वीं-12वीं में 11 टॉपर्स में से 10 लड़कियां, अमर उजाला पर आसान तरीके से देखें रिजल्ट
{"_id":"69e889071aea040f600f92cb","slug":"up-board-result-2026-live-upmsp-10th-12th-result-kab-ayega-check-date-time-upresults-nic-in-digilocker-2026-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result Live: 10वीं-12वीं में 11 टॉपर्स में से 10 लड़कियां, अमर उजाला पर आसान तरीके से देखें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 23 Apr 2026 06:27 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:27 PM IST
खास बातें
UPMSP UP Board Result 2026 Class 10th 12th release, Check Marksheet, Toppers list at, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in , sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। इस परिणाम के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आ गया है। अब छात्र-छात्राएं अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपने अंक, प्रतिशत तथा पास/फेल की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा है।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा है।
विज्ञापन
UP Board Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:18 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: आंकड़ों में समझें 10वीं का प्रदर्शन
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 90.42% |
| कुल सम्मिलित परीक्षार्थी | 26,01,381 |
| संस्थागत परीक्षार्थी | 25,91,831 |
| व्यक्तिगत परीक्षार्थी | 9,550 |
| छात्र (बालक) | 13,43,524 |
| छात्राएं (बालिकाएं) | 12,57,857 |
| कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 23,52,181 |
| उत्तीर्ण संस्थागत | 23,45,814 |
| उत्तीर्ण व्यक्तिगत | 6,367 |
| बालक उत्तीर्ण | 11,72,862 |
| बालिका उत्तीर्ण | 11,79,319 |
| बालक पास प्रतिशत | 87.30% |
| बालिका पास प्रतिशत | 93.76% |
| संस्थागत पास प्रतिशत | 90.51% |
| व्यक्तिगत पास प्रतिशत | 66.67% |
| बालिकाओं का अधिक प्रतिशत | +6.46% |
| संस्थागत बनाम व्यक्तिगत अंतर | +23.84% |
| मूल्यांकन करने वाले परीक्षक | 96,803 |
| आंशिक विषय परीक्षार्थी | 3,286 |
विज्ञापन
05:57 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: देखें 10वीं के आंकड़े
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल सम्मिलित परीक्षार्थी | 26,01,381 |
| छात्र (बालक) | 13,43,524 |
| छात्राएं (बालिकाएं) | 12,57,857 |
| कुल पास हुए विद्यार्थी | 23,52,181 |
| पास हुए छात्र | 11,72,862 |
| पास हुई छात्राएं | 11,79,319 |
05:50 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: हाईस्कूल में टॉप जिलों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
हाईस्कूल परीक्षा में भदोही जिले ने 95.78% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आगरा 95.40% और प्रयागराज 95.36% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहे। इन जिलों ने इस बार उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए हैं।05:49 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: जनपदवार प्रदर्शन में लखनऊ और भदोही ने मारी बाजी
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में अवरोही क्रम के अनुसार लखनऊ जिले ने 89.17% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद अमेठी 88.96% और अमरोहा 88.87% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष जिलों में शामिल रहे।
05:30 PM, 23-Apr-2026
UP Board 12th Result 2026: लड़कियों ने 86.32% अंकों के साथ मारी बाजी
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल उत्तीर्ण छात्रों में 9,82,610 बालक और 10,15,707 बालिकाएं शामिल हैं। बालकों का पास प्रतिशत 75.04% रहा, जबकि बालिकाओं ने 86.32% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 11.28% अधिक है। इसके अलावा संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 2.93% अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: 10वीं के टॉप 5 टॉपर्स
| रैंक | विद्यार्थी का नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कशिश वर्मा | 587/600 | 97.83% | सीतापुर |
| 1 | अंशिका वर्मा | 587/600 | 97.83% | बाराबंकी |
| 2 | अदिति | 585/600 | 97.50% | बाराबंकी |
| 3 | अर्पिता | 584/600 | 97.33% | सीतापुर |
| 3 | ऋषभ साहू | 584/600 | 97.33% | झांसी |
| 3 | परी वर्मा | 584/600 | 97.33% | बाराबंकी |
| 4 | आदिल खान | 583/600 | 97.17% | सीतापुर |
| 4 | अंशिका यादव | 583/600 | 97.17% | फर्रुखाबाद |
| 4 | सत्यम यादव | 583/600 | 97.17% | प्रतापगढ़ |
| 4 | अविका शर्मा | 583/600 | 97.17% | प्रयागराज |
| 4 | श्रीया | 583/600 | 97.17% | अंबेडकर नगर |
| 4 | प्रतीक्षा पाण्डेय | 583/600 | 97.17% | मऊ |
| 5 | आयुषी | 582/600 | 97.00% | सहारनपुर |
| 5 | दिव्या वर्मा | 582/600 | 97.00% | सीतापुर |
| 5 | प्राख्या भदौरिया | 582/600 | 97.00% | इटावा |
| 5 | अभिषेक तिवारी | 582/600 | 97.00% | फतेहपुर |
| 5 | प्रेम प्रजापति | 582/600 | 97.00% | अंबेडकर नगर |
| 5 | रुचि दुबे | 582/600 | 97.00% | गोंडा |
05:05 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: 10वीं में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
इस परीक्षा में 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 6.46% अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67% रहा, जिसमें संस्थागत छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर देखा गया।05:02 PM, 23-Apr-2026
UP Board 10th Result 2026: देखें 10वीं के बच्चों का प्रदर्शन
हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा। इस परीक्षा में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र थे। कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि आंशिक विषयों की परीक्षा में 3,286 परीक्षार्थी शामिल हुए।04:56 PM, 23-Apr-2026
UP Board 12th Result 2026: देखें विद्यालय के श्रेणीवार परिणाम
| विद्यालय श्रेणी | विद्यालयों की संख्या | सम्मिलित | उत्तीर्ण | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| शासकीय | 995 | 107454 | 89371 | 83.17% |
| अशासकीय सहायता प्राप्त | 4082 | 747150 | 590136 | 78.98% |
| स्ववित्तपोषित | 13583 | 1554947 | 1259479 | 81.00% |
| योग | 18660 | 2409551 | 1938986 | 80.47% |
| अग्रसारण केन्द्र | 936 | 76521 | 59331 | 77.54% |
| सम्पूर्ण योग | 19596 | 2486072 | 1998317 | 80.38% |

कमेंट
कमेंट X