फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2024 Live Updates: इस तारीख तक आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट

Fri, 12 Apr 2024 09:41 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 12 Apr 2024 09:41 AM IST
खास बातें

 UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा मार्च में संपन्न हुई। इसके बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

मूल्यांकन कार्य मार्च के आखिर तक पूरा कर लिया गया था। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट की तारीख यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की जाएगी।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
UP Board Result 2024 Date Time Live Updates UPMSP UP Board Class 10th and 12th Result Soon at upmsp.edu.in
UP Board Result 2024 Live Updates - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

09:35 AM, 12-Apr-2024

UP Board Result 2024: पिछले वर्ष ऐसा था रिजल्ट


 वर्ष 2023 में हाई स्कूल में 89.78 फीसदी और इंटर में 75.52 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
09:06 AM, 12-Apr-2024

UP Board Result 2024: एक साथ घोषित होंगे दोनों कक्षाओं के परिणाम

 यूपी बोर्ड, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है। पिछले वर्षों में भी बोर्ड की ओर से रिजल्ट एक साथ ही जारी किया गया था।

विज्ञापन
03:37 PM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड मार्कशीट

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Class X Marksheet 2024 या Class XII Marksheet 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
  • अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। 
  • रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
  • रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
12:16 PM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है। 
11:50 AM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की घोषणा भी कर देगा। दोनों ही कक्षाओं की टॉपर्स की लिस्ट अलग-अलग जारी की जाएगी।
11:22 AM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: रिजल्ट जारी होने की तिथि व समय का हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल जारी किए जाने की तारीख का ऐलान जल्द ही कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड तोड़ सकता है अपना ही रिकोर्ड

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है। अगर 25 से पहले परिणाम जारी हुआ तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष, 2023 में बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था।
10:31 AM, 11-Apr-2024

UP Board Result 2024: कब तक जारी हो सकता है परिणाम

उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट 25 अप्रैल तक या उससे पहले जारी हो सकता है। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे।
 
04:45 PM, 10-Apr-2024

UP Board Result 2024: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कौन पात्र होगा?

यूपी बोर्ड हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के अधिकतम 2 विषयों में फेल घोषित छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटें देखते रहें।
 
04:15 PM, 10-Apr-2024

UP Board Result 2024: आपका एडमिट कार्ड खो गया है तो क्या करें? 

छात्र अक्सर दबाव में यह भूल जाते हैं कि उन्होंने अपना एडमिट कार्ड कहां रखा है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार अपने स्कूल कोड और रोल नंबर का अनुरोध करने के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed