फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2024 Live Updates: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए किस डेट को होगी घोषणा

Sat, 13 Apr 2024 09:25 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 09:25 AM IST
खास बातें

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Live Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। छात्रों इंतजार जल्दी ही खत्म होने जा रहा है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। यूपी बोर्ड इस बार 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है।

मूल्यांकन कार्य मार्च के आखिर तक पूरा कर लिया गया था। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट की तारीख यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की जाएगी।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2024 Date Time Live Updates UP Board High School Inter Result Soon at upmsp.edu.in
UP Board Result 2024 Live Updates, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

05:03 PM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024: कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता है तो उसे कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। अगर दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है तो वह फेल कहलाएगा।
03:20 PM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024: कंपार्टमेंट एग्जाम कब होंगे?

अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में 33 फीसदी से कम अंक आते हैं, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। 
विज्ञापन
12:27 PM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए?

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 25,25,801 के आसपास छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।  
11:05 AM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024: अंक से संतुष्ट नहीं तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले री-इवैल्युएशन फॉर्म भरना होगा। तब आपकी कॉपियों का री-इवेल्युएशन होगा।
09:44 AM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ऑरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी?

यूपी बोर्ड ऑरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और12वीं के नतीजे जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों द्वारा बांटी जाएंगी। पहले यूपी बोर्ड मार्कशीट कम सर्टिफिकेट जिलावाइज सभी स्कूलों में भेजेगा। इसके बाद स्कूल अपने अपने विद्यार्थियों को ये मार्कशीट देंगे।
09:20 AM, 13-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हए दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट?

 

  • 2023 – 25 अप्रैल
  • 2022 – 18 जून
  • 2021 – 31 जुलाई
  • 2020 – 27 जून
  • 2019 – 27 अप्रैल
     
विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 PM, 12-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: आपका एडमिट कार्ड खो गया है तो क्या करें?

छात्र अक्सर दबाव में यह भूल जाते हैं कि उन्होंने अपना एडमिट कार्ड कहां रखा है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार अपने स्कूल कोड और रोल नंबर का अनुरोध करने के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है। 
05:58 PM, 12-Apr-2024

UP Board Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड मार्कशीट

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Class X Marksheet 2024 या Class XII Marksheet 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
  • अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। 
  • रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
  • रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
03:44 PM, 12-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कौन पात्र होगा?

यूपी बोर्ड हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के अधिकतम 2 विषयों में फेल घोषित छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटें देखते रहें।
01:48 PM, 12-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: यूपी बोर्ड तोड़ सकता है अपना ही रिकोर्ड

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है। अगर 25 से पहले परिणाम जारी हुआ तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष, 2023 में बोर्ड ने बीते वर्षों के मुकाबले जल्दी (25 अप्रैल को) रिजल्ट जारी किया था।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed