NEET UG Result 2021 LIVE: नीट यूजी 2021 का परिणाम जारी, आठ बजे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे स्कोर कार्ड
{"_id":"617ffb75296500693364f428","slug":"neet-ug-result-2021-live-updates-nta-announces-national-eligibility-cum-entrance-test-result","type":"live","status":"publish","title_hn":"NEET UG Result 2021 LIVE: नीट यूजी 2021 का परिणाम जारी, आठ बजे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे स्कोर कार्ड","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
Mon, 01 Nov 2021 10:13 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:13 PM IST
खास बातें
NEET UG Result 2021 LIVE Updates: नीट परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी और 16 लाख से अधिक छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए उम्मीदवार द्वारा सुरक्षित किए गए कट-ऑफ और अंकों के आधार पर अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार की गई है। नीट रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नीट यूजी रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:58 PM, 01-Nov-2021
नीट यूजी रिजल्ट 2021: टॉपर्स के नाम आए सामने
परीक्षा में तेलंगाना के मृणल कुट्टेरी, दिल्ली के तन्मय गुप्ता और महाराष्ट्र के कार्तिक जी नायर ने इस परीक्षा में टॉप किया है। इन तीनों को एक समान ही 720 अंक प्राप्त हुए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में इनके बीच टाई ब्रेक फॉर्मूले को इस्तेमाल किया जाएगा। 15 उम्मीदवारों का परिणाम गलत कार्यों में सम्मिलित होने के कारण कैंसिल कर दिया गया है।09:17 PM, 01-Nov-2021
नीट यूजी रिजल्ट 2021: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के परिणामों को देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे NEET-UG Results 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. मांगी जा रही जानकारियों को भरे और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके सामने स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
08:43 PM, 01-Nov-2021
नीट यूजी रिजल्ट 2021: एनटीए नीट 2021 परिणाम कैसे देखें?
एनटीए नीट 2021 परिणाम कैसे देखें?उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के परिणामों को देख सकते हैं।
1. उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी खोलें।
2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से आए ईमेल को खोजें।
3. मेल को खोल कर अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें।
4. आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।
08:19 PM, 01-Nov-2021
नीट यूजी रिजल्ट 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम का लिंक
एनटीए ने उम्मीदवारों के व्यक्तिगत ईमेल अकाउंट पर स्कोरकार्ड भेजे हैं। नीट के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भी जल्द ही परिणाम का लिंक शुरु किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवार इस पर जाकर नीट यूजी 2021 के परिणामों को देख सकेंगे। नीट यूजी परिणामों को 15 अक्तूबर 2021 को जारी किए गए अंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया गया है। एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही फाइनल उत्तर कुंजी के साथ एक विस्तृत प्रेस विज्ञाप्ति भी जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी।07:49 PM, 01-Nov-2021
NEET UG Result 2021 LIVE: नीट यूजी 2021 का परिणाम जारी, आठ बजे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे स्कोर कार्ड
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आठ बजे बाद एनटीए की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो जाएगा। एनटीए ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 के परिणाम ईमेल के माध्यम से वितरित करना शुरू कर दिया है।
कमेंट
कमेंट X