Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"60fe15044f7e916ae82fb9a1","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-26-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:23 PM, 26-Jul-2021
बीएसएफ एयर विंग में कई पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
05:11 PM, 26-Jul-2021
Sarkari Jobs LIVE: राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी और संगणक भर्ती
राजस्थान सरकार ने बहुप्रतीक्षित सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 व संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके तहत, आर्थिक व सांख्यिकी, चिकित्सा व स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित राज्य के विभिन्न विभागों में सांख्यिकी संवर्ग के लंबे समय से रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। भर्तियों से इन विभागों में विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी व मूल्यांकन संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन
04:15 PM, 26-Jul-2021
सरकारी नौकरी लाइव : बीईसीआईएल भर्ती के पात्रता मानदंड
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के पात्रता मानदंड जानने के लिए यहां क्लिक करें। बीईसीआईएल ने कहा, चयन निर्धारित पात्रता और नौकरी की आवश्यकता के अनुसार जरूरी मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों को परीक्षा / लिखित परीक्षा / साक्षात्कार / चयन पर ड्यूटी में शामिल होने के लिए कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।
03:07 PM, 26-Jul-2021
Govt Jobs 2021: बेसिल भर्ती की रिक्तियों का विवरण
- सलाहकार तकनीकी (होम्योपैथी): 3 पद
- सलाहकार (लेखाकार): 1 पद
- सलाहकार (आईटी): 1 पद
- कानूनी अधिकारी (सलाहकार): 1 पद
- सलाहकार (प्रशासन): 3 पद
- निजी सचिव: 1 पद
- सीनियर टेक्निकल ऑफिसर: 5 पद
- स्टेनोग्राफर: 3 पद
- जूनियर टेक्निकल ऑफिसर: 2 पद
02:06 PM, 26-Jul-2021
Govt Jobs 2021: बीईसीआईएल भर्ती 2021
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.becil.com/vacancies पर उपलब्ध हैं, जिसे उम्मीदवार 9 अगस्त तक भरकर जमा कर सकते हैं।
01:27 PM, 26-Jul-2021
सरकारी नौकरी: बिहार पुलिस ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां
बिहार पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्पोर्ट्स कोटे के तहत 106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट biharpolice.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 26-Jul-2021
सरकारी नौकरी लाइव : आरपीएससी भर्ती 2021 की अहम तिथियां
- आरपीएससी भर्ती अधिसूचना : 20 जुलाई, 2021
- राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा परीक्षा सिलेबस : 22 जुलाई, 2021
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 28 जुलाई, 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अगस्त, 2021
- आरपीएससी आरएएस परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
11:18 AM, 26-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE: आरपीएससी आरएएस व आरपीएस भर्ती 2021 पात्रता मापदंड
- आरपीएससी आरएएस 2021 भर्ती ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा के संदर्भ में निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उसे देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी के लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
- आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 के राजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
- जबकि, अराजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
10:34 AM, 26-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: यूपी में 33 हजार से ज्यादा भर्तियां
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन ने नया भर्ती कैलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक, यूपी में 33000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती होगी। यह भर्ती अगले साल मार्च से होगी। अभ्यर्थी upsssc.gov.in के जरिए भर्ती कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।09:33 AM, 26-Jul-2021