Sarkari Jobs Results Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास मौका, इन विभागों में करें आवेदन
{"_id":"63a1228344e0c946193e77e4","slug":"sarkari-jobs-results-live-jobs-update-board-exam-datesheet-admitcard-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Results Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास मौका, इन विभागों में करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 20 Dec 2022 04:42 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:42 PM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Results Live: सराकरी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में आवेदन का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर नौकरियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:42 PM, 20-Dec-2022
JKSSB JE Recruitment Last Date Extended
जम्मू-कश्मीर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने का एक और मौका कैंडिडेट्स को मिला है। बोर्ड ने जेकेएसएसबी के जेई पद पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक अब जम्मू-कश्मीर सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के इन पद के लिए 27 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
03:21 PM, 20-Dec-2022
Sarkari naukari PPSC ADO Recruitment 2022
पंजाब में एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट ऑफिसर के कुल 200 पद भरे जाएंगे। वे कैंडिडेट्स जो पंजाब लोक सेवा आयोग के इन पद पर आवेदन करने की योग्यता रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें। पीपीएससी की इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 दिसंबर 2022 है।
विज्ञापन
02:35 PM, 20-Dec-2022
Karnataka teacher beating a student to death
कर्नाटक के एक शिक्षक द्वारा छात्र की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने कहा यह एक जघन्य अपराध है और दिखाता है कि शिक्षकों में संवेदनशीलता की कमी है। ऐसे शिक्षक छात्रों के लिए खतरा हैं। हम उचित कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके।02:04 PM, 20-Dec-2022
Sarkari naukari UPSC NDA 1 Recruitment 2023
यूपीएससी एनडीए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं। यूपीएससी एनडीए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर से 10 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।01:07 PM, 20-Dec-2022
Singapore Global Schools Foundation
सिंगापुर स्थित भारतीय मूल के ग्लोबल स्कूल फाउंडेशन (GSF) ने मंगलवार को घोषणा की है कि 2026 तक भारत के स्कूल शिक्षा क्षेत्र में 550 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश करेगा।
12:38 PM, 20-Dec-2022
Delhi Nursery School Admission 2023
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 01 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया था। दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 दिसंबर 2022 है। वे अभिभावक जिन्होंने अब तक अपने बच्चे के एडमिशन के लिए अप्लाई न किया हो जल्द से जल्द फॉर्म भर दें। एडमिशन का पहला चरण पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स के डिटेल 06 जनवरी 2023 तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 20-Dec-2022
BPSC 68th Prelims Registration Last Date
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम मौका आज है। वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे तुरंत onlinebpsc.bihar.gov.in पर अप्लाई कर दें।11:47 AM, 20-Dec-2022
Sarkari naukari MP High Court Jabalpur Jobs 2022
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 है।10:22 AM, 20-Dec-2022
KVS Recruitment New Notification 2022-23
केंद्रीय विद्यालय ने 17 दिसंबर 2022 के रोजगार समाचार पत्र में कमिश्नर के पद पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद पर नौकरी पाने वालों को पे लेवल -12 के मुताबिक 78,800 रुपये से लेक 2,09,200 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा केवी के लिए लागू भत्ता भी मिलेंगे। सेलेक्शन डायरेक्ट भर्ती के माध्यम से होगा।10:05 AM, 20-Dec-2022
कमेंट
कमेंट X