फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE 10th Result 2024 Live: जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Tue, 28 May 2024 06:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 28 May 2024 06:23 PM IST
खास बातें

Rajasthan Board 10th Result Kab Aayega |RBSE Result Date Time Live Updates: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट घोषित करने की तारीख अब नजदीक आ चुकी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम बस कुछ दिन में जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 30 मई तक जारी हो सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख के लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले चेक करने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
Rbse 10th Result 2024 Date Time Live Updates Rajasthan Board Result Kab Aayega rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 10th Result 2024 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

लाइव अपडेट

06:19 PM, 28-May-2024

RBSE 10th Result 2024: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार

राजस्थान बोर्ड 10th बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड एक या दो दिनों में रिजल्ट से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है। 

05:48 PM, 28-May-2024

RBSE 10th Result 2024: मार्कशीट पर इन विवरण को जरूर चेक करें

  • व्यक्तिगत विवरण
  • वर्तनी
  • कुल और प्रतिशत गणना
  • उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
  • दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए
विज्ञापन
05:23 PM, 28-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल


आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद, जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
04:37 PM, 28-May-2024

RBSE Class 10th Result Date: पिछले साल इस दिन आया रिजल्ट


आरबीएसई द्वारा कक्षा 10 के परिणाम 2 जून, 2023 को घोषित किए गए थे, जबकि वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के स्कोरकार्ड 18 मई को जारी किए गए थे और कक्षा 12 कला स्ट्रीम के परिणाम पिछले साल 25 मई को सार्वजनिक किए गए थे। इस साल 12वीं कक्षा के नतीजे 20 मई को जारी किये गये थे।
04:14 PM, 28-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024: पिछले वर्ष के आंकड़े


पिछले साल बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए कुल 1066270 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1041373 छात्र और 942360 छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
03:36 PM, 28-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024: मूल मार्कशीट कहां से मिलेगी?


राजस्थान बोर्ड के छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से आरबीएसई कक्षा 10वीं की मूल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। इन मार्कशीट का उपयोग उनकी भविष्य की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 28-May-2024

RBSE Class 10th Result Date: क्या पूरक परीक्षा आयोजित होगी?


जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे जांच प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि बोर्ड कोई पूरक परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
02:12 PM, 28-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024: कब जारी होंगे नतीजे?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 30 मई तक जारी हो सकते हैं।

01:34 PM, 28-May-2024

RBSE Class 10th Result Date: इस बार कड़ी निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा


इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी सुरक्षा और कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और इस बार नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
01:06 PM, 28-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024: पिछले साल लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया


पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 90.49 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.3 प्रतिशत है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78 प्रतिशत है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed