फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीज जल्द, जानें बोर्ड ने क्या कहा; ताजा पढ़ें अपडेट

Mon, 19 May 2025 02:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 19 May 2025 02:01 PM IST
खास बातें

RBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates Rajasthan Board Result RBSE Class 10th 12 result Date time direct link live update: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार इस समय लाखों छात्रों को है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 20 मई को परिणाम घोषित किए थे। इस साल, आरबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित की थीं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से और तेजी से चेक कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए आपको रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। मात्र इन विवरणों की मदद से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 
RBSE 10th result 2025 register and check here
RBSE 12th result 2025 register and check here

 

विज्ञापन
RBSE 10th 12th Result 2025 date Live Updates Rajasthan Board Result Kab Ayega Check Date time direct link
RBSE Result 2025 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

01:03 PM, 19-May-2025

RBSE 10th 12th Result 2025: पिछले वर्ष कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी दर्ज किया गया था।
12:09 PM, 19-May-2025

RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
11:06 AM, 19-May-2025

RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
05:52 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। सभी कॉपियों को पहले कलेक्शन सेंटर, फिर बोर्ड द्वारा कोडिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद, इन्हें मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां उनका मूल्यांकन किया गया।
05:17 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: कब आएगा रिजल्ट?

बोर्ड प्रशासन मई के अंतिम सप्ताह में सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी में है। सबसे पहले 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा, जिसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।
12:13 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार

आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: पिछले साल तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत

पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे।
05:47 PM, 17-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

जिन विद्यार्थियों ने इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थी, उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड प्रशासन मई माह के अंतिम सप्ताह में नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा, इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
03:21 PM, 17-May-2025

RBSE Results 2025: परिणाम लगभग तैयार

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 10वीं की कॉपी जांच लगभग 80% पूरी हो चुकी है।
03:18 PM, 17-May-2025

RBSE 10th 12th Result 2025: मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड प्रशासन मई माह के अंतिम सप्ताह में सभी रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed