RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं में 97.75 फीसदी, तो 8वीं में 97.01% बच्चे पास; देखें रिजल्ट
{"_id":"69c21a8d2a6f0ba47206bc34","slug":"rajasthan-board-class-5th-8th-result-2026-live-rbse-shala-darpan-5vi-8vi-ka-result-kab-aaega-sarkari-result-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं में 97.75 फीसदी, तो 8वीं में 97.01% बच्चे पास; देखें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
खास बातें
RBSE Shala Darpan Class 5th 8th Result : प्राथमिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज यानी 24 मार्च को पांचवी और आठवीं दोनों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परिक्षार्थी और अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे ऑनलाइन माध्यम देख सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026
- फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:01 PM, 24-Mar-2026
शानदार रहे 5वीं और 8वीं के नतीजे
5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.75% और 8वीं का 97.01% रहा। 5वीं और 8वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,79,621 छात्र सफल रहे। इसमें 5वीं कक्षा में 13,33,936 छात्र पास हुए, जबकि 8वीं कक्षा में 12,45,735 छात्र पास हुए।05:42 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th-8th Result 2026: कुल 25,79,621 स्टूडेंट्स पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,79,621 छात्र सफल रहे। इसमें 5वीं कक्षा में 13,33,936 छात्र पास हुए, जबकि 8वीं कक्षा में 12,45,735 छात्र पास हुए।
विज्ञापन
05:30 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th-8th Result 2026: ग्रेडिंग प्रणाली और योग्यता अंक
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 के छात्रों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली प्रदान करता है। इससे छात्रों को मूल्यांकन का व्यापक दायरा मिलता है। छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर भी उतने ही अंक प्राप्त करने होंगे। 'डी' या उससे ऊपर का ग्रेड उत्तीर्ण माना जाता है। जो छात्र निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करते, उन्हें पूरक सूची में रखा जाता है।04:15 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th-8th Result 2026: अजमेर से शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट किया जारी
मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर उन्होंने बटन दबाकर रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया। इस दौरान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और छात्रों को परिणाम की जानकारी दी गई।03:08 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th & 8th Result 2026: इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने आज 10वीं, 8वीं और 5वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। परिणाम Shala Darpan Result Website पर जारी किया गया है।03:02 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th & 8th Result 2026: जल्द काम करने लगेगी वेबसाइट
साइट न चलने से परीक्षार्थी काफी परेशान हैं। बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्यादा ट्रैफिक के कारण साइट काम नहीं कर रही है। जल्द ही यह चलने लगेगी। इसलिए छात्र परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 24-Mar-2026
RBSE Class 5 Result 2026: इस साल 5वीं मे 97.75% बच्चे हुए पास
कक्षा 5 की परीक्षा 2026 में कुल 13,68,947 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 13,64,570 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इस प्रकार इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.75% दर्ज किया गया।02:40 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th-8th Result 2026: कब हुई परीक्षा?
आरबीएसई कक्षा 5 की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक और कक्षा 8 की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में, दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गईं।02:21 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th & 8th Result 2026: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं:- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंक, प्रतिशत, पास या फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
02:16 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th & 8th Result 2026: शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #10thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 24, 2026
कमेंट
कमेंट X