फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pariksha Pe Charcha 2021 Live: पीएम का मंत्र- परीक्षा हॉल में सारी टेंशन बाहर छोड़कर जाएं

Wed, 07 Apr 2021 08:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 08:59 PM IST
खास बातें

Pariksha Pe Charcha 2021 Live : स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने एवं अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके से कहीं आप चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 07 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। 
गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा का यह चौथा संस्करण है। लेकिन पहली बार परीक्षा पे चर्चा ऑनलाइन मोड में हो रही है। परीक्षा पे चर्चा 2021 में सभी स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा विद्यार्थियों को डर परीक्षाओं का नही होता है। उन्हें डर होता है उस माहौल से जो उनके आसपास बना दिया गया है कि यही एग्जाम सब कुछ है। यही जिंदगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2021 के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं ...

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2021 PM Narendra Modi Live Updates News PPC 2021 Exam Warriors
परीक्षा पे चर्चा 2021 लाइव - फोटो : @narendramodi

लाइव अपडेट

08:56 PM, 07-Apr-2021

पीएम की बच्चों की सीख- परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध होने की बात कही है। अपने संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों पर अपने सपनों को थोपना नहीं चाहिए। पीएम मोदी ने छात्रों को कहा कि परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं है। परीक्षा की सफलता ही जीवन का आखिरी पड़ाव नहीं होती है। जिंदगी में और भी बहुत कुछ है। जीवन में कई और परीक्षाएं भी होती हैं तो ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं से डरना कैसा? 
08:51 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा 2021 : प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद खत्म

परीक्षा पे चर्चा के चतुर्थ संस्करण के दौरान पहली बार हुए वर्चुअल आयोजन में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को कई तरह के टिप्स और अमूल्य सुझाव दिए हैं। परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को तनाव परीक्षा केंद्र के बाहर ही छोड़कर जाने का सुझाव दिया। साथ ही उन्हें आसपास के जीवन से सीखने की सलाह दी।
विज्ञापन
08:44 PM, 07-Apr-2021

प्रधानमंत्री की अपील- वोकल फॉर लोकल को बनाएं जीवन का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबाेधन के अंत में विद्यार्थियों को जीवन का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज मैं आपको एक बड़े एग्जाम के लिए तैयार करना चाहता हूं। ये बड़ा एग्जाम है जिसमें हमें शत-प्रतिशत मार्क्स लेकर पास होना ही है। ये है- अपने भारत को आत्मनिर्भर बनाना। ये है वोकल फॉर लोकल को जीवन मंत्र बनाना।  
 
08:39 PM, 07-Apr-2021

जीवन की सफलता, विफलता का पैमाना अलग होता है : पीएम मोदी

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जो पढ़ते हैं, वो आपके जीवन की सफलता, विफलता का पैमाना एकमात्र नहीं हो सकता। आप जो जीवन में करेंगे, वो आपकी सफलता और विफलता को तय करेंगे। आप लोगों के दबाव, समाज के दबाव और परिवार के दबाव से बाहर निकलिए।
 
08:34 PM, 07-Apr-2021

बच्चों के साथ उनकी जनरेशन की बातों में दिलचस्पी दिखाएं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को परामर्श देते हुए कहा कि अपने बच्चे के साथ उसकी जनरेशन की बातों में दिलचस्पी दिखानी चाहिए। अगर, आप उसके आनंद में शामिल होंगे, तो आप देखिएगा जनरेशन गैप कैसे खत्म हो जाएगा। माता-पिता और बच्चों का जीवन के प्रति सामान्य दृष्टिकोण में अंतर होना स्वभाविक है। इसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए।  
08:29 PM, 07-Apr-2021

एग्जाम वॉरियर्स की लें मदद : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव घटाने के लिए मोटिवेशनल पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स की मदद लेने का सुझाव दिया। बता दें कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है। पुस्तक में तनाव घटाने के कई अहम टिप्स दिए गए हैं। हाल ही में इस पुस्तक का नया संस्करण जारी किया गया है। नए संस्करण में काफी नए सुझाव, लर्निंग टिप्स एंड ट्रिक्स शामिल किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
08:27 PM, 07-Apr-2021

कोरोना काल में काफी कुछ खोया है, तो बहुत कुछ पाया भी है : पीएम मोदी

कोरोना काल में अगर काफी कुछ खोया है, तो बहुत कुछ पाया भी है। कोरोना की सबसे पहली सीख तो यही है कि आपने जिस चीज को, जिन-जिन लोगों को मिस किया, उनकी आपके जीवन में कितनी बड़ी भूमिका है, ये कारोना काल में ज्यादा पता चला है। कोरोना काल में एक बात ये भी हुई है कि हमने अपने परिवार में एक दूसरे को ज्यादा नजदीक से समझा है। कोरोना ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मजबूर किया, लेकिन परिवारों में इमोशनल बॉन्डिंग को भी इसने मजबूत किया है। 
08:19 PM, 07-Apr-2021

सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाना चाहिए

आपका मन अशांत रहेगाा, चिंता में रहेगा, तो इस बात की संभावना बहुत ज्यादा होगी कि जैसे ही आप क्वेश्चन पेपर देखेंगे, कुछ देर के लिए सबकुछ भूल जाएंगे। इसका सबसे अच्छा उपाय यही है कि आपको अपनी सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाना चाहिए।
08:10 PM, 07-Apr-2021

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र IIAV देते हुए कहा कि मेमोरी को शार्प करने के लिए आप इन्वॉल्व (Involve) , इंटरनलाइज (internalize), एसोसिएट (associate) और विजुअलाइज (visualize) के फॉर्मूले पर आप चल सकते हैं। 
 
08:04 PM, 07-Apr-2021

अपने सपनों को पाने का संकल्प ये बहुत महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सपने को लेकर के बैठे रहना और सपनों के लिए सोते रहना ये तो सही नहीं है। सपनों से आगे बढ़कर, अपने सपनों को पाने का संकल्प ये बहुत महत्वपूर्ण है। वो बातें जिनसे आप पूरी तरह से जुड़ गए हैं, मग्न हो गए हैं, वो बातें जो आपका हिस्सा बन गई हैं, आपके विचार प्रवाह का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें आप कभी भूलते नहीं हैं। दूसरे शब्दों में कहूं तो ये मेमोराइज नहीं हैं, एक्चुली ये इंटरनलाइज है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed