फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET 2022 Live: आज होगी नीट यूजी 2022, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट

Sun, 17 Jul 2022 03:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 03:15 PM IST
खास बातें

NEET 2022 Live: देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 का आयोजन आज रविवार 17 जुलाई, 2022 को किया जा रहा है। हम परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट आप तक पहुंचाने के लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। यह भी पढ़ें- आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम लाइव     

विज्ञापन
NEET 2022 Live Updates Check NTA NEET UG Exam Day Guidelines Instruction Dress Code Analysis Sarkari Result
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:15 PM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022 : सेक्शन बी के लिए मार्किंग स्कीम

  • कुल 15 में से 10 सवालों का जवाब देना जरूरी है। अगर 10 से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया गया तो पहले के 10 प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा। 
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • यदि प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने कोई भी सही विकल्प भरा है।
  • यदि कोई भी प्रश्न या विकल्प सही नहीं पाया जाता है या प्रश्न को वापस ले लिया जाता है तो उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न को अटेंप्ट किया हो। 
02:37 PM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022: सेक्शन ए की मार्किंग स्कीम

  • उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई भी अंक नहीं दिए जाएंगे।
  • यदि प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने कोई भी सही विकल्प भरा है।
  • यदि प्रश्न में कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो सभी उपस्थित उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, भले ही उम्मीदवार ने प्रश्न के उत्तर देने का प्रयास किया हो या नहीं।
विज्ञापन
02:17 PM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

नीट यूजी, 2022 का आयोजन देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक नीट यूजी, 2022 में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे वहीं, सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। हम आपको परीक्षा की मार्किंग स्कीम को प्वाइंट्स में बता रहे हैं।  
01:28 PM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022: 18 लाख से अधिक छात्र

NEET UG 2022 में 18 लाख से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। यह अन्य वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है। 
01:09 PM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022 Exam Pattern: नीट यूजी में क्या होगा परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक, 2022  (NEET UG 2022) का आयोजन रविवार 17 जुलाई, 2022 को किया जाना है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हाल ही में जारी कर दिए गए थे। 
12:39 PM, 17-Jul-2022

neet exam 2022: ड्रेस कोड

परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकता है। छात्र ट्राउजर्स या पेंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो तथा हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर्स, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं। किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए। पैरों में हाई हील की सैंडल-जूते वर्जित हैं, नॉर्मल स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं। आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 17-Jul-2022

NEET 2022: ओरिजनल आइडी साथ लाएं

मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र जिसमें परीक्षा की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई सी भी एक आइडी साथ लानी है। फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी। 
11:43 AM, 17-Jul-2022

NEET UG Exam: एडमिट कार्ड पर होलोग्राम लगेगा

एनटीए ने इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया है। विद्यार्थी को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस देनी होगी। बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस होने के बाद एडमिट कार्ड पर होलोग्राम चिपकाया जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षक एडमिट कार्ड व होलोग्राम, दोनों की जांच करेगा। 
 
11:32 AM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022: परीक्षार्थी ये रखें ध्यान

मेडिकल करिअर काउंसलर एवं नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड कम डिक्लेरेशन को अच्छे से कंप्लीट करें, इसमें परीक्षार्थी को फोटो जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया है, चिपकाना है तथा पेरेन्ट्स के सिग्नेचर करवाएं। 
11:23 AM, 17-Jul-2022

NEET UG 2022: देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा

आवेदन की संख्या के हिसाब से नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed