फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jharkhand Board 10th 12th Result Live: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी, यहां पढ़ें हर अपडेट

Tue, 21 Jun 2022 04:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 04:02 PM IST
खास बातें

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस परिणाम का हर अपडेट हम आपको अपने इस लाइव ब्लॉग की मदद से पहुंचाते रहेंगे। सरकारी नौकरी पाने के लिए इसे जरूर पढ़ें- Sarkari Naukri Result Live

विज्ञापन
Jharkhand Board Result 2022 Live Updates JAC 10th 12th Sarkari Result at jacresults.com, jac.nic.in
JAC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:02 PM, 21-Jun-2022

JAC Result 2022: लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर

झारखंड बोर्ड दसवीं के परिणाम में लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। लड़कों का रिजल्ट 95.71 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का रिजल्ट 95.50 फीसदी रहा है। बहुत कम अंतर से लड़कों ने बाजी मारी है।
 
03:35 PM, 21-Jun-2022

Jac Result: कब हुई थी परीक्षा?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। दसवीं की परीक्षा 20 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
03:25 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं। 
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
03:11 PM, 21-Jun-2022

क्या रहा पास प्रतिशत?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 95.60 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं।
02:58 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी

झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल  92.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
 
02:48 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजें-:

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com and
  • jharresults.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

झारखंड बोर्ड  की ओर से परिणाम जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू कर दिया गया है।
 
02:33 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result: 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में 

जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से आज केवल कक्षा दसवीं की परीक्षा और 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परिणाम जारी किया जाएगा। 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में होगा।
02:28 PM, 21-Jun-2022

JAC Result 2022: रोल नंबर के साथ तैयार रहें छात्र

छात्र अपने रोल नंबर के साथ में तैयार रहें। अब से कुछ ही देर में परिणाम की घोषणा की जाएगी।
02:10 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। राज्य के शिक्षामंत्री आज दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed