HBSE 10th Result OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित; चरखी दादरी जिला टॉप, नूंह सबसे नीचले पायदान पर
{"_id":"6a045edc25390849150ed2e2","slug":"haryana-board-class-10-result-kab-ayega-live-check-hbse-matric-result-date-time-bseh-org-in-digilocker-2026-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित; चरखी दादरी जिला टॉप, नूंह सबसे नीचले पायदान पर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 14 May 2026 12:49 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 14 May 2026 12:49 PM IST
खास बातें
HBSE 10th Result OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस बार कुल 89.6 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, हालांकि पिछले तीन वर्षों की तुलना में यह परिणाम सबसे कम रहा है, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
मार्कशीट और ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS सेवा के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
Haryana Board 10th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:48 PM, 14-May-2026
Haryana Board 10th Result 2026: 89.60% रहा पास प्रतिशत
अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60% रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02% दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में 2,76,640 नियमित परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए और 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा, यानी उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।12:47 PM, 14-May-2026
16 परीक्षार्थियों ने टॉप-3 स्थान हासिल किए
बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें कुल 16 परीक्षार्थियों ने टॉप-3 स्थानों में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
12:38 PM, 14-May-2026
रिजल्ट जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस बार कुल 89.6 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, हालांकि पिछले तीन वर्षों की तुलना में यह परिणाम सबसे कम रहा है, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
09:44 AM, 14-May-2026
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड द्वारा परिणाम जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।05:21 PM, 13-May-2026
पिछले वर्ष का प्रदर्शन और टॉपर्स
विद्यालयों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।बात करें नियमित परीक्षार्थियों की तो उनका पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।
पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में चार छात्रों ने समान रूप से पहला स्थान हासिल किया। रोहित (हिसार), माही (अंबाला), रोमा (झज्जर) और तानिया (झज्जर) सभी ने 497/500 अंक प्राप्त किए।
05:17 PM, 13-May-2026
Haryana Board 10th Result 2026: पिछले साल कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?
पिछले साल कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 13-May-2026
Haryana Board 10th Result 2026: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in खोलें।
- होमपेज पर दिए गए “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
04:50 PM, 13-May-2026
कमेंट
कमेंट X