Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, लाखों छात्रों कर रहे बेसब्री से इंतजार
{"_id":"6417b1c88fcb253b500a9de5","slug":"bseb-bihar-board-class-12th-result-live-updates-result-date-biharboardonline-bihar-gov-in-download-marksheet-2023-03-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, लाखों छात्रों कर रहे बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
खास बातें
Bihar Board BSEB 12th Result Date, Sarkari Result 2023: बिहार 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बोर्ड से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब बस रिजल्ट की घोषणा करना बाकी है। जो बोर्ड जल्द ही करेगा।
विज्ञापन
Bihar BSEB 12th Result 2023 Live
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:48 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी नहीं हुआ। लाखों छात्रों बेसब्री से इंतजार करते रह गए हैं। उम्मीद है कि कल बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।
10:26 PM, 20-Mar-2023
BSEB Bihar Board Class 12th Result Live Update
बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
09:54 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Results बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023
बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
09:30 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result Live: बीएसईबी 12वीं परिणाम की घोषणा
बीएसईबी 12वीं परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड स्क्रूटनी / कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल भी अलग से जारी किया जाएगा।08:38 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result: कक्षा 12वीं स्क्रूटनी परीक्षा कब होगी?
बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट यानी पूरक आती है। ऐसे परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट एग्जाम देना होता है। बिहार बोर्ड संभावित तौर पर अप्रैल 2023 में बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी यानी कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
08:08 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Class 12th Result Live बीते साल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी
बीते साल, बिहार बोर्ड इंटर का कुल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी रहा था। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:32 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Inter Result Update: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द
बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। इसी पत्रकार वार्ता के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।07:27 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result: बीएसईबी इंटर रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का उपयोग करना होगा --
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें। -
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें। -
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।
06:53 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result Out Date Time
बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते सालों में भी बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए मार्च माह में ही घोषित किया जाता रहा है।
06:23 PM, 20-Mar-2023
Bihar Board Result 2023 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी।
कमेंट
कमेंट X