Bihar Board Result 2026: बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"69bf974592acd8a6ef008575","slug":"bseb-bihar-board-class-10th-12th-result-2026-live-updates-on-date-and-time-expected-to-release-in-one-week-2026-03-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result 2026: बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sun, 22 Mar 2026 06:48 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:48 PM IST
खास बातें
BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Date, Sarkari Result Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि मार्च महीने के अंत तक इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि घोषणा होने पर बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण कर लें।
बिहार बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
बिहार बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:48 PM, 22-Mar-2026
Bihar Board Result: कब आएंगे नतीजे?
पिछले वर्ष की बात करें तो बिहार बोर्ड ने मार्च के अंत तक मैट्रिक और इंटर के परिणाम घोषित कर दिए थे। इसी को देखते हुए इस बार भी छात्रों को उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
03:08 PM, 22-Mar-2026
BSEB Result 2026: 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पंजीकरण करवाया था। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
01:29 PM, 22-Mar-2026
Bihar Board Result 2026 Date: टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के संभावित टॉपर्स की वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच की गई। अब बाकी की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और प्रबल संभावना है कि इंटर का परिणाम 23 से 25 मार्च के बीच घोषित किया जाए।
01:18 PM, 22-Mar-2026
BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब आयोजित की गई?
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 तक चली। फिर दूसरी पाली 02:00 बजे से शुरू होकर 05:15 बजे तक संचालित की गई।
01:13 PM, 22-Mar-2026
BSEB Bihar Board Result 2026: कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।
01:06 PM, 22-Mar-2026
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए आसान चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुने।
- अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की इस कॉपी को डाउनलोड कर लें।
यहां क्लिक करके सीधे रिजल्ट पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 22-Mar-2026
BSEB 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर के बाद मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे प्रकाशित किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के नतीजे मार्च के अंत तक प्रकाशित कर दिए जाएंगे। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 29 मार्च को जारी किए थे।
12:50 PM, 22-Mar-2026
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
बीएसईबी अध्यक्ष के मुताबिक, बोर्ड पहले इंटर के नतीजे प्रकाशित करेगा। जल्द ही रिजल्ट की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो रिजल्ट 23 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले वर्ष बोर्ड ने इंटर के नतीजे 25 मार्च को जारी किए थे।
12:34 PM, 22-Mar-2026
कमेंट
कमेंट X