BSEB 10th Result 2024 Live: कल डेढ़ बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट
{"_id":"660658f06f7f52d6990fca1c","slug":"bseb-10th-result-2024-date-live-updates-bihar-board-matric-result-kab-aayega-biharboardonline-bihar-gov-in-2024-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result 2024 Live: कल डेढ़ बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 30 Mar 2024 08:59 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:59 PM IST
खास बातें
Bihar Board 10th Live Updates: बीएसईबी के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 31 मार्च 01:30 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे।
परिणाम जारी होते ही बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
रिजल्ट के साथ ही अध्यक्ष 10वीं कक्षा के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की घोषणा करेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अमर उजाला के पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:40 PM, 30-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: कल कब आएगा रिजल्ट?
कल कब आएगा रिजल्ट?15 लाख से अधिक छात्रों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। अध्यक्ष श्री आनंद किशोर रविवार 31 मार्च को डेढ़ बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10th के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
08:50 PM, 30-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: कल आएगा रिजल्ट
कल दोपहर आएगा रिजल्टबिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजों की तैयारी पूरी कर ली है। कल यानी रविवार को दोपहर डेढ़ बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बाबत समय का एलान किया है।
विज्ञापन
04:16 PM, 30-Mar-2024
Bihar Board Matric Result 2024: एसएमएस से ऐसे प्राप्त करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है छात्रों की दिलों धड़कन बढ़ने लगी है। उम्मीद है कल तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक की वजह से साइट बिजी हो जाती है और छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने में समस्या आती है। ऐसे में छात्र बिहार 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए अपने मोबाइल का उपयोग भी कर सकते हैं। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको ये करना होगा:
- अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
- बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।
02:43 PM, 30-Mar-2024
Bihar Board 10th Result 2024: कौन था पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का टॉपर
पिछले वर्ष इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ 489 अंकों (97.8 प्रतिशत) के साथ स्टेट टॉपर रहे थे। पिछले साल 90 छात्र टॉप-10 की लिस्ट में शामिल थे, जिसमें से 10 छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के भी थे।
12:54 PM, 30-Mar-2024
Bihar Board 10th Result 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले चेक करने के लिए यहां रजिस्टर कर लें। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले आपको सूचित कर दिया जाएगा।12:10 PM, 30-Mar-2024
Bihar Board 10th Result 2024 Live: जानें पिछले वर्षों में कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इस बार पिछले साल से बेहतर आ सकता है। यहां जानें बिहार बोर्ड मैट्रिक का बीते वर्षों का पास प्रतिशत:| 2023 | 81.04 फीसदी |
| 2022 | 79.88 फीसदी |
| 2021 | 78.17 फीसदी |
| 2020 | 80.59 फीसदी |
| 2019 | 80.73 फीसदी |
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 30-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024: पूरा हो चुका है वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो चुका है। अब बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा।10:50 AM, 30-Mar-2024
Bihar Board Matric Result 2024: आंसर-की से लगाएं अपने अंकों का अनुमान
बीएसईबी ने 10 मार्च को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 14 मार्च तक का समय दिया था। छात्र काफी हद तक उत्तर कुंजी देखकर अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं।
10:14 AM, 30-Mar-2024
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपये व लैपटॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
09:25 AM, 30-Mar-2024
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड सबसे पहले जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज या कल, 31 मार्च को मैट्रिक रिजल्ट जारी करेगा। इस बार भी बिहार बोर्ड बाकी राज्यों से पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आज रिजल्ट की डेट व समय का ऐलान हो सकता है। रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट पर मिलेगा:
-biharboardonline.bihar.gov.in
-secondary.biharboardonline.com
-biharboardonline.bihar.gov.in
-secondary.biharboardonline.com
कमेंट
कमेंट X