फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Board Exam Date Sheet Live: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी होने में ज्याद समय नहीं, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट

Sun, 10 Dec 2023 04:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 04:02 PM IST
खास बातें

Board Exam Date 2024 Live Updates: यूपी-बिहार और ICSE सहित कई बोर्ड्स ने 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। अब सिर्फ सीबीएसई और बाकी के बचे हुए बोर्ड्स की डेटशीट का इंतजार है। इस लाइव में जानिए सीबीएसई डेटशीट कब जारी करेगा।

विज्ञापन
Board Exams 2024 Live Update: CBSE Class 10, 12 date sheet soon at cbse.gov.in, UP, ICSE, Bihar Board News
Board Exam Dates 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

01:45 PM, 10-Dec-2023

CBSE Board exam 2024

लाखों की संख्यां में परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी करेगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से डेटशीट पर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
01:45 PM, 10-Dec-2023

UPMSP UP Board पिछली बार की तुलना में कम पंजीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, पिछली बार बोर्ड परीक्षा के लिए 58,84,634 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
01:44 PM, 10-Dec-2023

UPMSP UP Board Class 10th and 12th Time Table 2024

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी।
11:04 AM, 10-Dec-2023

Assam HS datesheet 2024

असम बोर्ड ने कक्षा 12वीं की डेट शीट 2024 जारी कर दी है। असम एचएस टाइम टेबल 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 12 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
11:04 AM, 10-Dec-2023

BSEB 10th Datesheet 2024 15 फरवरी से मैट्रिक एग्जाम

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी। वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के इंटरनल एसेसमेंट या प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जाएगा।
10:57 AM, 10-Dec-2023

BIHAR Board Exam 2024 एक फरवरी से इंटर एग्जाम

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एक फरवरी से 12 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा बीच दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह 9:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन्टरमीडिएट वार्षिक (प्रायोगिक) परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 10-Dec-2023

BSEB Datesheet 2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी मैट्रिक और इंटर परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से सम्बंधित 'वार्षिक कैलेंडर' जारी कर दिया गया है।
10:56 AM, 10-Dec-2023

ICSE Time Table इस सब्जेक्ट का एग्जाम सबसे पहले

शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को अंग्रेजी भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 28 मार्च को कला पेपर 4 के साथ समाप्त होगी। परीक्षा कला पेपर के लिए सुबह 9 बजे से और अन्य विषयों के लिए सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। कला विषय के पेपर की अवधि 3 घंटे और अन्य विषयों की अवधि 2 घंटे होगी।
10:56 AM, 10-Dec-2023

ICSE Class 10, 12 Date Sheet 2024

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 
10:40 AM, 10-Dec-2023

Board Exam Date Sheet Live: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी होने में ज्याद समय नहीं, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट

10th and 12th Class Board Exam Date 2024: यूपी, बिहार, आईसीएई सहित कई बोर्ड्स ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। ज्यादातर बोर्ड्स की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो जाएंगी। पंजीकृत छात्रों के पास अब थोड़ा ही समय बचा है।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed